फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान की सियासत में हुई एक और भुट्टो की एंट्री, बेनजीर की बेटी आसिफा ने किया राजनीति में डेब्यू

Tue, 01 Dec 2020 03:50 PM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
विज्ञापन
1 of 8
आसिफा भुट्टो जरदारी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook/Aseefa Bhutto Zardari
पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो के तीन बच्चे अब सक्रिय राजनीति में प्रवेश कर गए हैं। बिलावल अली भुट्टो और बख्तावर भुट्टो जरदारी पहले से ही राजनीति में हैं। अब इनकी सबसे छोटी बहन आसिफा भुट्टो जरदारी ने भी राजनीति में एंट्री ले ली है। 
विज्ञापन

2 of 8
आसिफा भुट्टो जरदारी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook/Aseefa Bhutto Zardari
आसिफा ने सोमवार को मुल्तान में पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) की रैली को संबोधित किया। इस दौरान उनके तेजतर्रार भाषणों से राजनीतिक विश्लेषक खासा प्रभावित हुए हैं। अपने भाषण में आसिफा ने कहा, वक्त आ चुका है कि सत्ताधारी सिलेक्टेड सरकार को घर भेजा जाए। उन्होंने कहा, हम सब प्रधानमंत्री इमरान खान को इलेक्टेड नहीं बल्कि, सिलेक्टेड पीएम मानते हैं।  
विज्ञापन

3 of 8
आसिफा भुट्टो जरदारी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook/Aseefa Bhutto Zardari
रैली को संबोधित करते हुए आसिफा ने कहा, राजधानी इस्लामाबाद में बैठी सरकार इस गलतफहमी में जी रही है कि वह विपक्ष की आवाज को कुचल सकती है। लेकिन हम हर जुल्म के खिलाफ आवाज उठाते रहेंगे।

उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री को हम एक संदेश देना चाहते हैं कि उनका समय पूरा हो गया है। बोरिया बिस्तर बांधना शुरू कीजिए और पीएम की गद्दी छोड़कर रवाना हो जाइए। मेरी मां ने इस मुल्क के लिए कुर्बानी दी है और पिता आज भी इस देश के लिए संघर्ष कर रहे हैं।  
 

4 of 8
आसिफा भुट्टो जरदारी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook/Aseefa Bhutto Zardari
प्रधानमंत्री इमरान को चेतावनी देते हुए आसिफा ने कहा, पीएम को लगता है कि हम लोग गिरफ्तारियों और उनके जुल्मों से डरकर पीछे हट जाएंगे। अगर वे हमारे भाइयों को गिरफ्तार कर जेल में डालेंगे तो हम बहनें भी सरकार से मुकाबला करने के लिए आगे खड़ी होंगी। 
विज्ञापन

5 of 8
आसिफा भुट्टो जरदारी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook/Aseefa Bhutto Zardari
आसिफा के भाई बिलावल भुट्टो जरदारी वर्तमान में पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के चेयरमैन हैं। हाल ही में वह कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे। इस कारण पर बहन बख्तावर की सगाई में भी शरीक नहीं हो पाए। वहीं, माना जा रहा है कि राजनीति में भाई की मदद के लिए आसिफा सियासी रैली में शामिल हुईं। 
विज्ञापन

6 of 8
आसिफा भुट्टो जरदारी (फाइल फोटो) - फोटो : social media
वहीं, इमरान सरकार मुल्तान में होने वाली इस रैली को रोकने में पूरी तरह विफल रही। लोगों को रैली स्थल तक पहुंचने से रोकने के लिए कई किलोमीटर पहले ही बैरिकेडिंग और कंटेनर्स लगाए गए। लेकिन इसके बाद भी कार्यकर्ताओं को हुजूम रैली स्थल पर पहुंचा। सरकार ने विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए पहले ही प्रमुख विपक्षी नेताओं को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन

7 of 8
आसिफा भुट्टो जरदारी (फाइल फोटो) - फोटो : social media
प्रधानमंत्री इमरान की नाकामियों को लेकर पाकिस्तान की कुल 11 विपक्षी पार्टियों ने मिलकर पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) बनाया है। वहीं, पीडीएम की मुल्तान में हुई रैली में पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम और जमात-ए-इस्लाम के नेता मौलाना फजल-उर-रहमान भी शामिल हुए। 
विज्ञापन

8 of 8
भाई बिलावल भुट्टो जरदारी के साथ आसिफा (बाएं) और बख्तावर भुट्टो - फोटो : Facebook/Aseefa Bhutto Zardari
बता दें कि आसिफ अली जरदारी और बेनजीर भुट्टो के तीन बच्चे हैं। इनमें 27 वर्षीय आसिफा सबसे छोटी हैं। उन्होंने ब्रिटेन से अपनी पढ़ाई पूरी की है। आसिफा की बड़ी बहन बख्तावर ने हाल ही में एक अमेरिकी बिजनेसमैन से सगाई की है। उनके भाई बिलावल पीपीपी के चेयरमैन हैं। पिता आसिफ अली जरदारी राष्ट्रपति रह चुके हैं। वहीं, मां बेनजीर की 27 दिसंबर 2007 को हुए एक फिदायीन हमले में मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें: बेनजीर भुट्टो की बेटी बख्तावर की महमूद चौधरी से हुई सगाई, पाक के नामी लोग हुए समारोह में शामिल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें