वॉशिंगटन डीसी में रीगन रोनाल्ड राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास हुए विमान हादसे में 67 लोगों की मौत हो गई। इसमें अमेरिकन एयरलाइंस के विमान में सवार 60 यात्री और चार चालक दल के सदस्य शामिल थे। जबकि हेलीकॉप्टर में तीन सैनिक सवार थे। हादसे ने कई परिवारों को तोड़ दिया तो कई लोगों के सपनों को तोड़ा। हादसे में राष्ट्रीय प्रतियोगिता लौट रहे दो किशोर फिगर स्केटर्स, एक कॉलेज छात्रा, दो चीनी नागरिक और शिकारियों के समूह के सदस्यों की मौत हो गई। वहीं विमान में सवार चालक दल के परिजनों को जीवन भर दर्द मिला। हादसे में बड़ी संख्या में मौत होने पर पूरे देश में शोक की लहर है। एक ओर जहां मृतकों के शव तलाशे जा रहे हैं तो दूसरी ओर जगह-जगह मृतकों के लिए प्रार्थना सभा का आयोजन किया जा रहा है।