फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US Plane Accident: अमेरिकी विमान हादसे ने तोड़ दिए कई परिवार और सपने, जानें जान गंवाने वालों में कौन-कौन

Fri, 31 Jan 2025 01:23 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

वॉशिंगटन डीसी में रीगन रोनाल्ड राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास हुए विमान हादसे में 67 लोगों की मौत हो गई।  हादसे ने कई परिवारों को तोड़ दिया तो कई लोगों के सपनों को तोड़ा। हादसे में राष्ट्रीय प्रतियोगिता लौट रहे दो किशोर फिगर स्केटर्स, एक कॉलेज छात्रा, दो चीनी नागरिक और शिकारियों के समूह के सदस्यों की मौत हो गई। वहीं विमान में सवार चालक दल के परिजनों को जीवन भर दर्द मिला।
विज्ञापन
1 of 5
हादसे के बाद नदी में शवों को तलाश करते बचाव कर्मी। - फोटो : PTI
वॉशिंगटन डीसी में रीगन रोनाल्ड राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास हुए विमान हादसे में 67 लोगों की मौत हो गई। इसमें अमेरिकन एयरलाइंस के विमान में सवार 60 यात्री और चार चालक दल के सदस्य शामिल थे। जबकि हेलीकॉप्टर में तीन सैनिक सवार थे। हादसे ने कई परिवारों को तोड़ दिया तो कई लोगों के सपनों को तोड़ा। हादसे में राष्ट्रीय प्रतियोगिता लौट रहे दो किशोर फिगर स्केटर्स, एक कॉलेज छात्रा, दो चीनी नागरिक और शिकारियों के समूह के सदस्यों की मौत हो गई। वहीं विमान में सवार चालक दल के परिजनों को जीवन भर दर्द मिला। हादसे में बड़ी संख्या में मौत होने पर पूरे देश में शोक की लहर है। एक ओर जहां मृतकों के शव तलाशे जा रहे हैं तो दूसरी ओर जगह-जगह मृतकों के लिए प्रार्थना सभा का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
विमान हादसे के बाद की जा रही शवों की तलाश। - फोटो : PTI
अपनी मां और कोच के साथ राष्ट्रीय चैंपियनशिप से लौट रहे थे जिन्ना हान और स्पेंसर लेन
विमान हादसे में 16 वर्षीय दो किशोरों की मौत हो गई। स्केटर जिन्ना हान और उनकी मां जिन हान के अलावा स्केटर स्पेंसर लेन और उनकी मां क्रिस्टीन लेन की मौत हो गई। विमान हादसे में उनके प्रशिक्षक एवगेनिया शिश्कोवा और वादिम नौमोव ने भी जान गवां दी। स्केटिंग क्लब ऑफ बोस्टन के सीईओ डग जेघीबे ने बताया कि दोनों बेहतरीन प्रतियोगी और बेहतरीन कलाकार थे। उनकी मांओं ने भी अपने बच्चों के पालन-पोषण और प्रतिभा को निखारने में योगदान दिया। जबकि कोच शिश्कोवा और नौमोव ने 1994 में जापान के चिबा में विश्व चैंपियनशिप में युगल खिताब जीता था। इस जोड़ी ने दो बार ओलंपिक में भी हिस्सा लिया। इसके अलावा विमान में कुछ युवा एथलीट भी थे। 
विज्ञापन

3 of 5
अमेरिका विमान हादसा। - फोटो : PTI
छात्रा, चीनी नागरिक और फिलीपींस के पुलिसकर्मी की भी मौत
हादसे में मरने वालों में ओहायो के सीडरविले विवि की छात्रा ग्रेस मैक्सवेल भी शामिल हैं। वह अपने दादा के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद विचिटा कंसास स्थित अपने घर से कैंपस लौट रही थीं। विवि ने उनके निधन पर शोक जताया। इसके अलावा फिलीपींस में राष्ट्रीय पुलिस के आपूर्ति प्रबंधन प्रभाग के प्रमुख कर्नल पेर्गेंटिनो मालाबेड जूनियर भी हादसे का शिकार हुए। वे फिलीपींस पुलिस के लिए खरीदे जाने वाले उपकरणों को देखने अमेरिका गए थे। फिलीपींस पुलिस ने उनकी मौत को देश की बड़ी क्षति बताया। वहीं मरने वालों में दो चीनी नागरिक भी शामिल हैं। इसके अलावा शिकार यात्रा से लौट रहे सात लोगों की भी हादसे में मौत हुई। हादसे में मैरीलैंड स्थित यूनाइटेड एसोसिएशन यूनियन के सदस्य और चार स्टीमफिटरों की भी मौत हुई है। यूनियन ने उनकी मौत पर शोक जाहिर किया है। 

4 of 5
अमेरिका विमान हादसा। - फोटो : PTI
तीन सैनिकों ने गंवाई जान
विमान हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार तीन सैनिकों की भी मौत हो गई। सेना ने बताया कि तीनों सैनिकों के शव डेलावेयर के डोवर एयरफोर्स बेस पर रखे जाएंगे। अमेरिकी सेना में वरिष्ठ प्रशिक्षक पायलट जोश म्यूहेलेंडॉर्फ ने कहा कि रयान ओ हारा ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर पर सवार तीन सैनिकों में से एक थे। वह प्रतिबद्ध और अनुशासित व्यक्ति थे। उनके जैसे पेशेवर और उत्कृष्ट व्यक्ति को स्वीकार करना वाकई मुश्किल है। इसके अलावा एक अन्य सैनिक एंड्रयू ईव्स की पत्नी कैरी ईव्स ने हादसे में अपनी पति की मौत की बात कही। कैरी ईव्स ने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि एंड्रयू ईव्स हेलीकॉप्टर में थे। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि आप हमारे परिवार और दोस्तों तथा उन सभी परिवारों के लिए प्रार्थना करें जो आज कष्ट झेल रहे हैं। हम शोक मनाते हुए शांति की प्रार्थना करते हैं। मिसिसिपी के गवर्नर टेट रीव्स ने सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि राज्य एंड्रयू ईव्स की मौत पर शोक मना रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमेरिका विमान हादसा। - फोटो : PTI
विमान के चालक दल के परिजन शोक ग्रस्त
हादसे में अमेरिकन एयरलाइंस के विमान के प्रथम अधिकारी सैम लिली की मौत हुई। लिली के पिता और अमेरिकी सेना से सेवानिवृत्त पायलट टिमोथी लिली ने बताया कि जब सैम पायलट बना तो मुझे बहुत गर्व हुआ था। अब यह इतना दर्दनाक है कि मैं रोते हुए सो भी नहीं सकता। इस साल के अंत में उसकी शादी होने वाली थी। विमान के कैप्टन जोनाथन कैम्पोस की मौत पर परिजन दुखी हैं। कैम्पोस की आंटी बेवर्ली लेन ने बताया कि वह तीन साल की उम्र से पायलट बनना चाहता था। उड़ान से पहले उनकी कैम्पोस से बात हुई थी। फ्लाइट की अटेंडेंट दानासिया एल्डर की मौत ने उनके परिजनों को तोड़ दिया है। उन्होंने अपने पीछे दो बच्चों को छोड़ा है। वह कहती थी कि अपने सपनों का पीछा करो, चाहे कुछ भी हो। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें