अमेरिका के कैलीफोर्निया शहर के किसी शख्स की किस्मत रातों-रात बदलने वाली है। उसे बैठे-बैठाए 3 हजार करोड़ (540 मीलियन डॉलर) रुपये मिलने वाले है। इतने रुपये में कोई इंसान पूरी दुनिया क्या अंतरिक्ष तक घूम कर आ सकता है। आखिर क्यों मिल रहे हैं इस इंसान को इतने रुपये, क्या है पूरा मामला, आईए जानते हैं..
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : daily mail
अमेरिका के कैलीफोर्निया शहर में स्थित एक लॉटरी घर, पूरे हफ्ते लॉटरी के टिकट बेचता है और शुक्रवार उस टिकट पर इनामी राशि की घोषणा करता है। हर हफ्ते हजारों लोग यहां से टिकट खरीदते हैं लेकिन आमतौर पर कोई भी जीतता नहीं है। लेकिन इस हफ्ते पासा उल्टा पड़ गया है।
विज्ञापन
3 of 5
lottery ticket
- फोटो : daily mail
इस हफ्ते लॉटरी घर ने जब विजेता टिकट की घोषणा की तो पता चला कि यह टिकट तो बिक गया है। एकबार तो टिकट घर भी सकते में आ गया क्योंकि टिकट की इनामी राशि करीब 3 हजार करोड़ (540 मिलियन डॉलर) है।
4 of 5
lottery ticket
- फोटो : daily mail
टिकट घर ने बताया कि इस बार लॉटरी टिकट नंबर 8,19,20,55,73 की लगी है। जिसने भी ये टिकट खरीदा है उसे 3 हजार करोड़ रुपये मिलेंगे। टिकट खरीदने वाला व्यक्ति अभी तक सामने नहीं आया है।
पूरे कैलीफोर्निया शहर के लोग इस शख्स का नाम जानने को व्याकुल हैं। लोग एक-दुसरे से पूछ रहे है, कहीं तुम तो नहीं? लॉटरी घर के अधिकारी ने कहा कि हमें भी उस शख्स का बेसब्री से इंतजार है।