फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना पैराशूट के ही 25000 फीट की ऊंचाई से कूद गया यह शख्स, जानिए फिर क्या हुआ

Mon, 01 Aug 2016 09:38 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
ल्यूक एकेंस - फोटो : Youtube
ल्यूक एकिन्स दुनिया के पहले स्काईडाइवर बन गए हैं, जिसने बिना पैराशूट या विंगशूट के प्लेन से छलांग लगाई हो और अपनी कहानी बताने के लिए जिंदा है। शनिवार को इतिहास रचते हुए ल्यूक एकिन्स ने 25000 फीट की ऊंचाई से छलांग लगाई और धरती पर सफलता पूर्वक पहुंचने में कामयाब रहे। 
विज्ञापन

धरती पर आने का समय 2 मिनट

2 of 6
पीठ के बल जाले में गिरे ल्यूक एकिन्स। - फोटो : Getty Images
फॉक्स नेटवर्क पर एक घंटे के स्पेशल कार्यक्रम में इस छलांग का लाइव प्रसारण हुआ। कैलिफोर्निया के रेतीले मैदान में आसमान से गिरने में ल्यूक एकिन्स को दो मिनट लगे। बिना किसी परेशानी के अपनी बांहों को फैलाए नीचे देखते हुए ल्यूक तेजी से जमीन पर आते गए। जमीन के करीब आते ही उन्होंने पलक झपकते हुए शरीर को घुमाया और पीठ के बल जाले में गिरे। 
विज्ञापन

16 वर्ष की उम्र से लगा रहे छलांग

3 of 6
Heaven sent jump luke aikins - फोटो : Youtube
जाले में कुछ क्षण ठहरने के बाद उत्साहित ल्यूक बाहर आए और अपनी पत्नी मोनिका, बेटे के साथ लिपट गए। मोनिका दर्शकों का हिस्सा थीं, जो ल्यूक का उत्साह बढ़ा रहे थे। एकिन्स के पिता, दो भाई और एक बहन ने भी ल्यूक के इस करामात को अपनी सांसे रोक के देखा। 

लाइव प्रसारण के दौरान ल्यूक ने बताया कि पिछले दो साल से वे इस छलांग की तैयारी कर रहे थे। इससे पहले वे 18 हजार फीट की ऊंचाई से पैराशूट जंप कर चुके हैं। इसके अलावा कई और स्टंट किए हैं। फिल्म ऑयरनमैन-3 के लिए भी ल्यूक ने स्टंट किया है। 

फिल्म ऑयरनमैन-3 में भी ल्यूक का स्टंट

4 of 6

स्काई डाइविंग में तीसरी पीढ़ी

5 of 6
Heaven sent jump luke aikins - फोटो : Youtube
बता दें कि 16 वर्ष की उम्र से ल्यूक एकिन्स जंपिंग कर रहे हैं। तथ्य यह है कि ल्यूक के दादा ने वर्ल्ड वॉर 2 में अपने देश के लिए सेवा देने के बाद स्काई डाइविंग स्कूल खोला। ल्यूक अपने परिवार में तीसरी पीढ़ी के स्काई डाइवर हैं। एकिन्स फैमिली तकोमा, वाश के पास स्काईडाइव कैपोवसिन चलाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पैराशूट ओपन नहीं किया!

6 of 6
Heaven sent jump luke aikins skydiver - फोटो : Getty Images
यूनाइटेड स्टेट्स पैराशूट एसोसिएशन के लिए एकिन्स सेफ्टी और ट्रेनिंग एडवाइजर के तौर पर अपनी सेवाएं देते हैं। ल्यूक एलीट मिलिट्री फोर्सेस को एडवांस स्काई डाइविंग की ट्रेनिंग देते हैं। 

एपी की खबर के मुताबिक प्लेन से जंप लगाने से पहले ल्यूक को पैराशूट पहनने का निर्देश मिला था, लेकिन उन्होंने पैराशूट ओपन नहीं किया। 

यहां देखें वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें