फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Playboy मैगजीन में छपने के लिए मरती थीं दुनियाभर की मॉडल, भारतीय हीरोइन ने भी कराया था फोटोशूट

Thu, 28 Sep 2017 02:41 PM IST
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
विज्ञापन
1 of 7
hugh hefner
प्लेबॉय मैगजीन के फाउंडर ह्यूग हेफनर का बुधवार को 91 साल की उम्र में निधन हो गया। हेफनर ने अपनी पूरी जिंदगी को अपने मन के मुताबिक जिया। उनके नाम के साथ कई विवाद जुड़े लेकिन उन्होंने इसकी कभी परवाह नहीं की। प्लेबॉय और उनकी रंगीन जिंदगी हमेशा सुर्खियों में रही।
विज्ञापन

तस्वीरों में देखिये प्लेबॉय मैगजीन के फाउंडर हेफनर की जिंदगी

2 of 7
hugh hefner
हेफनर का जन्म 9 अप्रैल 1926 को शिकागो में हुआ था। उनके पिता शिक्षक थे और उन्होंने अपने करियर की शुरूआत आर्मी में बतौर क्लर्क की थी। बाद में उन्होंने एक मैगजीन में बतौर कॉपी एडीटर भी काम किया। उस समय भी लड़कियों के साथ उनकी दोस्ती के किस्से खूब मशहूर होते थे।
विज्ञापन

तस्वीरों में देखिये प्लेबॉय मैगजीन के फाउंडर हेफनर की जिंदगी

3 of 7
hugh hefner
एक मीडिया चैनल को दिये इंटरव्यू में हेफनर ने कहा था कि अब तो उन्हें खुद याद नहीं है कि उन्होंने कितनी लड़कियों के साथ संबंध बनाए। इसलिए उन्होंने अब गिनती करना बंद कर दिया है। उनके इस बयान पर खूब चर्चा हुई थी और वो विवादों से भी घिरे थे।

तस्वीरों में देखिये प्लेबॉय मैगजीन के फाउंडर हेफनर की जिंदगी

4 of 7
hugh hefner
हेनफर हमेशा ऊर्जा से भरपूर रहते थे। 82 साल की उम्र में एक मीडिया चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि मैं कभी बड़ा नहीं होऊंगा, मैं हमेशा जवान रहूंगा। और ऐसा तब तक होगा जब तक महिलाएं भी ऐसा ही सोचती हैं।  
विज्ञापन

तस्वीरों में देखिये प्लेबॉय मैगजीन के फाउंडर हेफनर की जिंदगी

5 of 7
hugh hefner
प्लेबॉय मैगजीन की शुरूआत 1953 में हुई थी। ये मैगजीन अपने एडल्ट कंटेट की वजह से पुरूषों में काफी लोकप्रिय थी। 1953 में मैगजीन की शुरूआत करने के 7 साल बाद हेफनर ने प्लेबॉय क्लब की शुरूआत की थी। जिसकी सालाना मेंबरशिप राशि 25 डॉलर रखी गयी थी।
विज्ञापन

तस्वीरों में देखिये प्लेबॉय मैगजीन के फाउंडर हेफनर की जिंदगी

6 of 7
hugh hefner
हेफनर में 2012 में खुद से 60 साल छोटी क्रिस्टल हैरिस से तीसरी शादी की थी। उन्होंने यह शादी 86 साल की उम्र में की थी। तस्वीरों से साफ होता है कि वो अपनी तीसरी पत्नी क्रिस्टल से बहुत प्यार करते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरों में देखिये प्लेबॉय मैगजीन के फाउंडर हेफनर की जिंदगी

7 of 7
hugh hefner
भारत की मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने 2012 में प्लेबॉय मैगजीन के लिए न्यूड फोटो शूट करवाया था। शर्लिन ने बताया कि उन्होंने प्लेबॉय के फाउंडर को फोटोशूट के लिए लिखा था जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। शर्लिन ने उनकी तारीफ करते हुए कहा था कि हेफनर की मेहमान नवाजी बेहद खास थी। पूरी दुनिया की लड़कियां प्लेबॉय मैगजीन में फोटो छपवाने के लिए दीवानी रहती थीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें