फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लेब्वॉय ने पहली बार छापी हिजाब में महिला की तस्वीर, प. मीडिया में मची हलचल

Wed, 28 Sep 2016 08:44 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पहली बार प्लेब्वॉय मैगजीन ने आने वाले अक्टूबर के अंक के लिए हिजाब पहने एक अमेरिकन मुस्लिम महिला की तस्वीर छापी है। पत्रिका की रिनीगेट्स सीरीज उन महिलाओं और पुरुषों को मैगजीन का हिस्सा बनाती है जिन्होंने लोगों के सोचने के नजरिए में बदलाव लाने की कोशिश की है।
विज्ञापन

प्लेब्वॉय ने पहली बार छापी हिजाब पहनी महिला, पश्चिमी मीडिया में मची हलचल

2 of 5
मैगजीन के फोटो शूट के बाद 22 साल की अमेरिकी जर्नलिस्ट नूर टगौरी ने ट्विटर पर एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि मुझे गर्व है कि प्लेब्वॉय ने मुझे मैगजीन की रिनीगेट्स सीरीज का हिस्सा बनाया। अगले ट्वीट में उन्होंने लिखा कि लोग चाहते हैं कि मैं इस बारे में कुछ टिप्पणी करूं। आप अपने दिलों से अपनी परंपराओं के प्रति जो नाराजगी है उसे बाहर निकालें।
विज्ञापन

प्लेब्वॉय ने पहली बार छापी हिजाब पहनी महिला, पश्चिमी मीडिया में मची हलचल

3 of 5
मैगजीन के इस कदम के बाद पश्चिमी मीडिया में प्लेब्वॉय के इस कदम पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। डेली बीट्स के माजिद नवाज ने मैगजीन की आलोचना की है। माजिद लिखते हैं कि हिजाब को जबरदस्ती महिलाओं की अस्मिता से जोड़ा गया है। पश्चिमी देशों के लोग वैसे भी धार्मिक कट्टर परंपराओं को अपनी जीवन शैली में ज्यादा शामिल नहीं करते हैं।

प्लेब्वॉय ने पहली बार छापी हिजाब पहनी महिला, पश्चिमी मीडिया में मची हलचल

4 of 5
नूर के मुताबिक हिजाब उन्हें उनके प्रोफेशन में काम करते वक्त भी मदद करता है। इससे पहले नूर अन्तरराष्ट्रीय मीडिया की आलोचनाओं का शिकार हो चुकी हैं। मैगजीन के फोटोशूट में वो एक आम महिला की तरह ही लैदर जैकेट, जींस, स्नीकर्स पहने हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लेब्वॉय ने पहली बार छापी हिजाब पहनी महिला, पश्चिमी मीडिया में मची हलचल

5 of 5
मैरीलैंड विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट नूर सीबीएस रेडियो में पार्ट टाइम जॉब करती हैं। साथ ही वो कम्यूनिटी टेलीविजन के लिए भी काम करती हैं। 2012 में भी नूर एबीसी न्यूज के स्टूडियो में हिजाब पहने एक तस्वीर के बाद चर्चा में आई थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें