फिलीपीन्स के राष्ट्रपति रॉड्रिगो दुदर्ते ने एक बार फिर विवाद पैदा कर दिया है। इस बार उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा को मां की गाली देकर विवाद पैदा किया है।
रॉड्रिगो ने सोमवार को ओबामा को "...का बेटा" (सन ऑफ बिच) कहा और चेतावनी दी कि वह अगले सप्ताह जब वह लाओस में मिलें तो उन्हें मानवाधिकार पर लेक्चर न दें। दरअसल दुर्दाते को यह चिंता सता रही है कि जब वह लाओस में ओबामा से मिलेंगे तो ओबामा उनसे फिलीपीन्स में ड्रग्स के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की चर्चा करेंगे। गौरतलब है कि फिलीपीन्स की सरकार द्वारा चलाए जा रहे ड्रग्स विरोधी अभियान में तकरीबन 2400 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं।
वाशिंगटन में ही रहेंगे बराक ओबामा
- फोटो : Reuters
लाओस जाने से पहले दुर्दाते ने एक बयान में कहा कि आपको शिष्ट होना होगा, सिर्फ सवाल और बयान मत उछालिएगा। "...के बच्चे " इस फोरम में मैं तुम्हें धिक्कारूंगा। अगर तुमने मेरे साथ ऐसा किया तो हम सुअरों की भांति कीचड़ में लोटेंगे। दुर्दाते ने इसी साल जून में फिलीपीन्स के राष्ट्रपति निर्वाचित हुए हैं।
कंबोडिया की राजधानी लाओसे में अगले सप्ताह आयोजित होने वाले आसियान सम्मेलन के दौरान इन दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय वार्ता होनी है। जी-20 सम्मेलन के दौरान प्रेस वार्ता में जब ओबामा से दुर्दाते के कमेंट के बारे में पूछा गया तो ओबामा ने कहा कि दुर्दाते एक रंगीन मिजाज आदमी हैं। उन्होंन अपने अधिकारियों से कह दिया है कि वे यह बात सुनिश्चित करें कि यदि उनकी फिलीपीन्स के राष्ट्रपति से मुलाकात होती तो उसका सकारात्मक परिणाम निकले। लेकिन ओबामा ने फिलीपीन्स को अपना अहम सहयोगी देश बताया।