शनिवार को मेक अमेरिका ग्रेट अगेन प्रदर्शन में शामिल होने के लिए करीब 2 हजार लोग कैलिफोर्निया के हन्टिंगटन बीच पर इकट्ठा हुए थे। शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा ये प्रदर्शन तब हिंसक हो गया जब ट्रंप विरोधियों का झगड़ा ट्रंप समर्थकों से हुआ।
विज्ञापन
2 of 5
आयोजकों ने इस घटना को विरोध की जगह प्रदर्शन बताया। ये रैली अमेरिकी एकजुटता दर्शाने और ट्रंप के समर्थन में बुलाई गई थी। जिसे अमेरिका के कई हिस्सों में आयोजित किया गया था।
विज्ञापन
3 of 5
दोनों गुटों की भिड़ंत के बाद एक गुट ने प्रदर्शनकारियों में शामिल एक महिला को जमीन पर पटक दिया और उसका आंखों में मिर्च का स्प्रे कर दिया।
4 of 5
एक अधिकारी ने बताया कि दोनों गुटों के विचारों में अंतर की वजह से ऐसा हुआ। उन्होंने आगे बताया कि इस मामले में अभी तक 6 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। जिसमें से कुछ पर काली मिर्च स्प्रे का अवैध इस्तेमाल शामिल है। जबकि 4 लोगों पर हमले का चार्ज लगाया है।