अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी ने डोनाल्ड ट्रंप को आधिकारिक उम्मीदवार चुना है। क्लीवलैंड में रिपब्लिकन पार्टी का कन्वेंशन चल रहा है। यहां डोनाल्ड ट्रंप का परिवार भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहा है। ट्रंप की 22 बरस की बिटिया टिफैनी ट्रंप ने बुधवार को कन्वेंशन में अपनी बातें रखीं। इस मौके पर टिफैनी ने अपने पिता के भावनात्मक पक्ष को अमेरिकी जनता के सामने रखने की कोशिश की। इस तरह पूरी ट्रंप फैमिली डोनाल्ड को प्रेसिंडेंट बनाने के लिए चुनावी प्रचार में कूद पड़ी है।
तस्वीरों में पढ़िए न्यूयॉर्क के अरबपति रियल एस्टेट कारोबारी डोनाल्ड ट्रंप की बिटिया की बातें..
टिफैनी इस तरह से पहली बार सार्वजनिक मंच पर आई। उन्होंने लगभग पांच मिनट पिता के बारे में अपने विचार साझा किए और उन्हें अपना समर्थन दिया।
विज्ञापन
भाषण देने से पहले टिफैनी नर्वस थी
2 of 14
Tiffany Trump
- फोटो : getty images
ट्रंप की छोटी बिटिया ने कहा, 'मैंने ग्रेजुएट होने के कुछ ही महीने बाद यहां होने की उम्मीद नहीं की थी।
विज्ञापन
टिफैनी के भाषण को 1 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा
3 of 14
Tiffany Trump
- फोटो : getty images
टिफैनी ने कहा, 'इससे पहले मैंने अभी तक सिर्फ क्लास के सामने ही बोला है। इतनी बड़ी संख्या में लोगों को कभी संबोधित नहीं किया।'
टिफैनी ने पिता के मानवीय पक्ष को सामने रखा।
4 of 14
donald Trump
- फोटो : getty images
मोटे तौर पर टिफैनी ने अपनी बातें पिता के साथ अपने संबंधों पर रखी और बताया कि कैसे डोनाल्ड ट्रंप उसे और दूसरों को प्रेरित करते हैं।
विज्ञापन
कन्वेंशन सेंटर में पूरी ट्रंप फैमिली इकट्ठा हुई।
5 of 14
Donald Trump Family
- फोटो : Getty Images
मोटे तौर पर टिफैनी ने अपनी बातें पिता के साथ अपने संबंधों पर रखी और बताया कि कैसे डोनाल्ड ट्रंप उसे और दूसरों को प्रेरित करते हैं।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप ने एक से ज्यादा शादियां की है।
6 of 14
Donald Trump
- फोटो : Getty Images
टिफैनी डोनाल्ड की दूसरी पत्नी मारिया मैपल्स की पैदाइश है। पेन्नसिल्वेनिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट टिफैनी ने यह स्वीकार किया कि वह नर्वस है।
विज्ञापन
'पिता की तरह हूं मैं'
7 of 14
US President Election
- फोटो : Getty Images
टिफैनी ने कहा, 'मैंने कुछ मौकों पर क्लास में भाषण दिया है, लेकिन ऐसे मंच से कभी नहीं बोला, जिसे 1 करोड़ से ज्यादा लोग देख रहे हो, लेकिन अपने पिता की तरह मैं भी चुनौतियों से पीछे नहीं हटती।'
परफेक्ट पिता हैं डोनाल्ड ट्रंप
8 of 14
US President Election
- फोटो : Reuters
टिफैनी ने कहा कि उसके पिता डोनाल्ड ट्रंप ने कभी भी कोई काम अधूरा नहीं छोड़ा। कम से कम एक पिता के तौर पर।
पिता ने प्रेरित किया
9 of 14
Donald Trump
- फोटो : Reuters
राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन उम्मीदवार की बेटी ने कहा कि उसके पिता ने कठिन परिश्रम के लिए उसे प्रेरित किया, ताकि मैं जो हूं और जिसमें विश्वास करती हूं उसे सच्चे अर्थों में हासिल कर सकूं।
'उदासियों में साथ थे पिता'
10 of 14
Donald Trump
- फोटो : Getty Images
टिफैनी ने बताया कि किस तरह उसके पिता अपनी बेटी के साथ खड़े रहे जब उसने अपने 'एक बेहद प्रिय' को खो दिया था।
विपरीत परिस्थितियों में होती है पहचान
11 of 14
US President Election
- फोटो : getty Images
टिफैनी ने कहा, 'विपरीत परिस्थितियों में ही किसी व्यक्ति की असली परीक्षा होती है। मेरे लिए पिता के मानक इस बात से तय होते हैं कि उसने आपको कैसे सपोर्ट किया जब आप उदास थे।'
पिता के बारे में अलग है दोस्तों की राय
12 of 14
Tiffany Trump
- फोटो : Reuters
उन्होंने कहा कि दोस्तों को अपने पिता से मिलवाना सबसे अच्छा लगता है, जब उनमें से बहुतों के विचार उनके बारे में पूर्वाग्रह से भरे होते हैं। टिफैनी ने कहा, 'मेरे पिता बहुत फ्रेंडली, मजाकिया और सच्चे हैं।'
पिता की तारीफ में कट जाएगा जीवन
13 of 14
US president Election
- फोटो : Reuters
टिफैनी ने अपनी स्पीच के अंतिम शब्दों में कहा, 'मैं पूरे दिल से अपने पिता प्यार करती हूं।'
बता दें कि भाषण देने से कुछ ही घंटे पहले टिफैनी कन्वेंशन सेंटर के फ्लोर पर टिफैनी अपने पिता के सभी बालिग बच्चों से मिली। जैसा कि डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी की उम्मीदवारी हासिल कर ली है।