कैलिफोर्निया के जंगलों में अभी तक सबसे भीषण आग लगी है, जिसमें करीब दस लोगों की मौत और दर्जनों घायल हुए हैं। आग लगने के बाद नापा, सोनोमा और यूबा में आपातकाल की घोषणा की गई है।
विज्ञापन
2 of 6
इन इलाकों से करीब 20 हजार लोगों को हटाया जा चुका है। आग की घटना के बाद कई लोगों के लापता होने की खबर है।
विज्ञापन
3 of 6
आग की लपटों से मौसम और गर्म हो गया है और लोग अपनी जान बचाकर घरों से भाग रहे हैं।
4 of 6
यूबा के एक निवासी ने बताया, ''पूरे इलाके आग की लाल और तेज लपटें दिख रही हैं। हवा 65 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चल रही है।"
विज्ञापन
5 of 6
खबर है कि अंगूर के बागों में काम करने वाले दर्जनों लोगों को हेलिकॉप्टरों से निकाला गया है। कैलिफोर्निया के वन विभाग और अग्नि सुरक्षा विभाग के प्रमुख किम पिमलोट ने कहा कि करीब डेढ़ हजार इमारतें अब तक नष्ट हो चुकी हैं।
अमेरिका के राष्ट्रीय मौसम सेवा ने सैन फ्रैंसिस्को तक आग फैलने की चेतावनी दी है। आग के कराण कई सड़कें बंद हो गई हैं जिससे लोगों को निकालने में काफी समस्या हो रही है। प्रशासन का कहना है कि जब तक हवा की गति कम नहीं हो जाती है तब तक आग पर काबू पाना आसान नहीं है।