एक ऐसी कहानी जो दशकों से खाने के टेबल से लेकर न्यूज चैनलों की चर्चाओं तक में बनी रही। एक कहानी जिसको ना जाने कितने ही अखबारों ने कई बार छापा, उसे अपने हिसाब से बताया। वो कहानी है अमेरिका की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन और पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की।
विज्ञापन
2 of 11
बिल क्लिंटन और पत्नी हिलेरी क्लिंटन
- फोटो : Getty Images
मंगलवार की रात लाखों अमेरिका के मतदाताओं और दुनिया ने वो सुना जिसकी शायद किसी ने कल्पना ही नहीं की थी। राजनीतिक समाचारों की दुनिया का पारा उस वक्त आसमान छूने लगा, जब बिल क्लिंटन ने बोला कि अपनी जिंदगी में वो कैसे एक लड़की से मिले।
विज्ञापन
3 of 11
बिल क्लिंटन और पत्नी हिलेरी क्लिंटन
- फोटो : Getty Images
ये उनकी पत्नी हिलेरी क्लिंटन के बारे में था, जो कि अब अमेरिकी चुनाव में राष्ट्रपति पद की दावेदार हैं। हालांकि कहा गया कि बिल क्लिंटन ने जो बोला वो पत्नी हिलेरी क्लिंटन के राजनीतिक फायदे के लिए था।
4 of 11
बिल क्लिंटन और पत्नी हिलेरी क्लिंटन
- फोटो : Getty Images
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन डेमोक्रेटिक पार्टी के दसवें सम्मेलन में बोल रहे थे। क्लिंटन ने अपनी कहानी की शुरुआत कुछ इस तरह से की। 1971 के वसंत में मैं एक लड़की से मिला।
विज्ञापन
5 of 11
बिल क्लिंटन और पत्नी हिलेरी क्लिंटन
- फोटो : Getty Images
अपने 42 मिनट के भाषण में वो निजी जिंदगी की अपनी सारी कहानियां कह गए। शादी के प्रपोजल से लेकर पार्टियों, माता-पिता की मृत्यु और फिल्मों के लिए भागमभाग, जिंदगी के बुरे दौर, और बुरे अनुभव सबकुछ।
विज्ञापन
6 of 11
बिल क्लिंटन और पत्नी हिलेरी क्लिंटन
- फोटो : Getty Images
दशकों की अपनी राजनीति में बिल क्लिंटन ने खुद को हिलेरी की जिंदगी में एक मुसाफिर बताया। शायद जिसका अर्थ हिलेरी क्लिंटन को दुनिया की सबसे मजबूत राजनैतिक महिला बताना था।
विज्ञापन
7 of 11
बिल क्लिंटन और पत्नी हिलेरी क्लिंटन
- फोटो : Getty Images
उन्होंने अपनी कहानी में हिलेरी को एक उदारवादी नायिका के रुप में पेश किया जिसने शिक्षा में बदलाव, स्वास्थ्य सुविधाओं, लोगों के अधिकार, विक्लांगो के लिए संघर्ष किया।
8 of 11
बिल क्लिंटन और पत्नी हिलेरी क्लिंटन
- फोटो : Getty Images
बिल क्लिंटन ने कहा कि 'वो एक ऐसी बदलाव लाने वाली महिला है जिसके जैसी किसी अन्य महिला से मैं जिंदगी में कभी नहीं मिला। वो किसी भी बात से संतुष्ट नहीं होती। वो हमेशा काम को आगे बढ़ाना चाहती है।'
9 of 11
बिल क्लिंटन और पत्नी हिलेरी क्लिंटन
- फोटो : Getty Images
वो आज जो है इसी वजह से है। बिल क्लिंटन ने ट्रम्प का नाम नहीं लिया और ना ही रिपब्लिकन पार्टी पर आक्रमण किया। वो अपनी पत्नी की तारीफ करते रहे। मैंने एक अच्छी लाइफ गुजारी है। उसकी वजह है वो लड़की जिससे 1971 के वसंत में मिलते ही मुझे प्यार हो गया।
10 of 11
बिल क्लिंटन और पत्नी हिलेरी क्लिंटन
- फोटो : Getty Images
क्लिंटन ने कहा कि मैने अपनी एक अच्छी दोस्त से शादी की। मैं आशा करता हूं कि मुझे पसंद करने और ये बात मानने की वो राजनीति को अपने करियर के तौर पर चुने उन्हें कोई अफसोस नहीं होगा।
बिल क्लिंटन और पत्नी हिलेरी क्लिंटन
- फोटो : Getty Images
जब उनसे कहा गया कि वो राष्ट्रपति का चुनाव नहीं जीत सकते तो उन्होंने कहा कि मेरी सबसे नजदीकी सलाहकार जो प्रशासनिक कामों में लगी रही हैं वो देश की अर्थव्यवस्था को भी संभाल सकती हैं।