उत्तरी अमेरिका के मुल्क मैक्सिको में वहां स्थित चिड़ियाघर में सबका दुलारा गुरिल्ला अब नहीं रहा। दिल का दौरा पड़ने से 24 वर्षीय गुरिल्ले की मौत हो गई। हालांकि डॉक्टरों ने गुरिल्ले को बचाने की कोशिश की लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। इस गरिल्ले का नाम था बंटू। उसे मैक्सिको के ग्वादलहारा चिड़ियाघर में दो मादा गुरिल्लाओं के साथ रखा गया था।
विज्ञापन
तस्वीरें: सबके दुलारे गुरिल्ला की हुई मौत, शोक में डूबा चिड़ियाघर
2 of 6
- फोटो : Daily Mail
बंटू नामक गुरिल्ले का वजन 485 पाउंड ( करीब 224 किलोग्राम ) था। गुरिल्ले की मौत के मामले में चिड़ियाघर के अधिकारियों का कहना है कि उसके मौत की वजह आगे की जांच में पता चल सकेगी।
विज्ञापन
तस्वीरें: सबके दुलारे गुरिल्ला की हुई मौत, शोक में डूबा चिड़ियाघर
3 of 6
बंटू इसी साल सितंबर में 25 साल का पूरा हो जाता है। वो इस चिड़ियाघर में आने वालों के लिए आकर्षण का केंद्र था।
तस्वीरें: सबके दुलारे गुरिल्ला की हुई मौत, शोक में डूबा चिड़ियाघर
4 of 6
इसके इलाज के लिए 20 डॉक्टरों की टीम मौजूद थी जिसमें चिड़ियाघर के 2 एक्सपर्ट भी शामिल थे।
विज्ञापन
तस्वीरें: सबके दुलारे गुरिल्ला की हुई मौत, शोक में डूबा चिड़ियाघर
5 of 6
चिड़ियाघर के निदेशक जुआन आर्टर रिवेरा रिबोओलेडो ने कहा कि 224 किलोग्राम के इस गुरिल्ले को 200 किलोग्राम का बेहोशी का डोज दिया गया। उन्होंने इस बात से इंकार भी किया कि गुरिल्ला की मौत बेहोशी की दवा के चलते हुई है।
तस्वीरें: सबके दुलारे गुरिल्ला की हुई मौत, शोक में डूबा चिड़ियाघर
6 of 6
निदेशक ने यह भी कहा कि उसे दिया गया डोज बहुत कम था। उन्होंने आगे यह भी कहा कि गुरिल्ला की मौत चिकित्सकीय जटिलता के चलते हुई है। वहीं गुरिल्ले के मौत की वजह से चिड़ियाघर में मातम पसरा हुआ है।