फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘रॉक एन रोल’ की शुरुआत करने वाले चक बेरी नहीं रहे

Sun, 19 Mar 2017 10:03 PM IST
amarujala.com- presented by: रोहित कुमार पोरवाल
विज्ञापन
1 of 6
संगीत की एक नई विधा ‘रॉक एन रोल’ की शुरुआत करने वाले मशहूर संगीतकार चक बेरी का 90 साल की उम्र में निधन हो गया। मिसौरी में सेंट चार्ल्स काउंटी पुलिस विभाग ने अपने फेसबुक पेज पर उनके निधन की पुष्टि की। विभाग ने कहा कि शनिवार को स्थानीय समयानुसार दोपहर 12:40 बजे बकनर रोड पर उन्हें मेडिकल इमरजेंसी की सूचना मिली। घर पहुंचने वाली टीम ने चक बेरी को फौरन जीवन रक्षक उपकरणों के सहारे रखा लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन

‘रॉक एन रोल’ की शुरुआत करने वाले चक बेरी नहीं रहे

2 of 6
विभाग ने आगे कहा कि दिग्गज संगीतकार के परिवार ने दुख की इस घड़ी में गोपनीयता का सम्मान करने का अनुरोध किया है। उधर, दुनियाभर के संगीतकारों ने सोशल मीडिया पर बेरी को श्रद्धांजलि दी है। 

 
विज्ञापन

‘रॉक एन रोल’ की शुरुआत करने वाले चक बेरी नहीं रहे

3 of 6
बेरी का जन्म मिसौरी स्थित सेंट लुइस के मध्यवर्गीय अफ्रीकी-अमेरिकी परिवार में हुआ था। उन्होंने कम उम्र में ही पार्टियों, हाईस्कूल और आस पड़ोस में गिटार बजाना शुरू कर दिया था। उन्होंने ड्रमर एबी हार्डिंग और कीबोर्डिस्ट जॉनी जॉनसन के साथ मिलकर एक ग्रुप बनाया।

 

‘रॉक एन रोल’ की शुरुआत करने वाले चक बेरी नहीं रहे

4 of 6
50 के दशक में बेरी काफी लोकप्रिय हुए। उनका पहला गाना 1955 में रिलीज हुआ था। वह पहले व्यक्ति थे जिन्हें 1986 में रॉक एंड रोल हाल ऑफ फेम में शामिल किया गया था।

 
विज्ञापन

‘रॉक एन रोल’ की शुरुआत करने वाले चक बेरी नहीं रहे

5 of 6
उन्हें ग्रैमी अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है। उन्हें अपने लिखे और रिकॉर्ड किए गए हिट गीतों ‘स्वीट लिटिल सिक्सटीन’, ‘मेबिलेन’, ‘रोल ओवर बीथोवेन और ‘जॉनी बी गुडी’ के लिए काफी प्रशंसा मिली।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

‘रॉक एन रोल’ की शुरुआत करने वाले चक बेरी नहीं रहे

6 of 6
स्टेज पर दमदार आवाज, शानदार संगीत और अनूठी स्टाइल ने लोगों को उनका दीवाना बना दिया। द बीटल्स के ड्रमर रिंगो स्टार ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, ‘आरआईपी, आप महान थे, आपका संगीत हमारे दिलों में हमेशा के लिए बस गया है।’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें