अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने मंगलवार को न्यूक्लियर सप्लायर्स ग्रुप (एनएसजी) में भारत की सदस्यता का समर्थन किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय रिश्तों को नई ऊंचाई पर पहुंचाने के तरीकों पर भी चर्चा की। दोनों नेताओं के बीच एक घंटे से अधिक समय तक चली बैठक में कई अन्य मसलों भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
11 बातें: पीएम मोदी को अमेरिका दौरे में ओबामा ने क्या-क्या दिया?
2 of 11
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी अमेरिका की यात्रा पर
- फोटो : Twitter
बैठक के बाद व्हाइट हाउस में मीडिया को संयुक्त रूप से संबोधित करते हुए ओबामा ने कहा कि दो सबसे बड़े लोकतंत्र भारत और अमेरिका के बीच साझेदारी को और मजबूती देना स्वाभाविक है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ओबामा के साथ कई मुद्दों पर उनकी चर्चा हुई। इनमें द्विपक्षीय आर्थिक रिश्तों को नई ऊंचाई तक ले जाने के तरीके खास थे। जिन अन्य मुद्दों पर दोनों नेताओं के बीच चर्चा हुई उनमें आतंकवाद, स्वच्छ ऊर्जा, जलवायु परिवर्तन, क्षेत्रीय सुरक्षा और साइबर सुरक्षा शामिल थे।
विज्ञापन
11 बातें: पीएम मोदी को अमेरिका दौरे में ओबामा ने क्या-क्या दिया?
3 of 11
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी अमेरिका की यात्रा पर
- फोटो : Twitter
मीडिया को दिए बयान में ओबामा ने कहा कि उनके बीच असैन्य परमाणु समझौते पर हुई प्रगति पर भी बातचीत हुई है। चीन के विरोध के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा, ‘मैंने भारत को एनएसजी का सदस्य बनाने का समर्थन देने का संकेत दिया है।’ ओबामा ने कहा कि भारत को तकनीक की जरूरत है जो इसकी प्रगति और समृद्धि के लिए महत्वपूर्ण है।
11 बातें: पीएम मोदी को अमेरिका दौरे में ओबामा ने क्या-क्या दिया?
4 of 11
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी अमेरिका की यात्रा पर
- फोटो : Twitter
ओबामा के साथ अपनी सातवीं मुलाकात के बाद मोदी ने कहा, ‘एमटीसीआर और एनएसजी की सदस्यता के लिए मेरे मित्र राष्ट्रपति ओबामा ने जो मदद और समर्थन दिया है उसके लिए हम उनको धन्यवाद देते हैं।’ इस दौरान ओबामा ने कहा कि उन दोनों के बीच परमाणु सामग्री और तकनीक के अप्रसार पर भी चर्चा हुई। उन्होंने परमाणु सुरक्षा सम्मेलन में पीएम मोदी की प्रभावी भागीदारी का भी जिक्र किया। इसके अलावा दोनों नेताओं के बीच पारंपरिक सुरक्षा चुनौतियों, साइबर सुरक्षा, महत्वपूर्ण क्षेत्रीय मुद्दों पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
11 बातें: पीएम मोदी को अमेरिका दौरे में ओबामा ने क्या-क्या दिया?
5 of 11
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी अमेरिका की यात्रा पर
- फोटो : Twitter
पेरिस समझौते पर भारत, अमेरिका ने दोहराई प्रतिबद्धता-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने मंगलवार को पेरिस जलवायु परिवर्तन समझौते पर इस साल जुड़ने की प्रतिबद्धता जताई। व्हाइट हाउस के एक शीर्ष अधिकारी के अनुसार, इससे ऐतिहासिक पेरिस समझौते को वैश्विक स्तर पर लागू करने में गति आएगी। व्हाइट हाउस ने कहा, ‘अमेरिका इस साल समझौते से जुड़ने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराता है।
विज्ञापन
11 बातें: पीएम मोदी को अमेरिका दौरे में ओबामा ने क्या-क्या दिया?
6 of 11
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी अमेरिका की यात्रा पर
- फोटो : Twitter
इसी प्रकार, भारत ने भी इस साझा उद्देश्य के लिए प्रक्रियाएं शुरू कर दी है।’ ओबामा और मोदी के बीच ओवल ऑफिस में हुई बैठक के बाद व्हाइट हाउस ने यह बयान जारी किया।
विज्ञापन
11 बातें: पीएम मोदी को अमेरिका दौरे में ओबामा ने क्या-क्या दिया?
7 of 11
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी अमेरिका की यात्रा पर
- फोटो : Twitter
भारत में छह परमाणु ऊर्जा संयंत्रों पर जल्द कार्य शुरू करेगी अमेरिकी कंपनी -भारत में छह परमाणु ऊर्जा संयंत्रों के साइट डिजाइन और इंजीनियरिंग का कार्य जल्द शुरू हो जाएगा। इसके लिए भारत परमाणु ऊर्जा निगम और अमेरिकी कंपनी वेस्टिंग हाउस के बीच सहमति बन गई है। मंगलवार को व्हाइट हाउस ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इसके लिए जरूरी करारों को जून, 2017 तक अंतिम रूप दे दिया जाएगा।
11 बातें: पीएम मोदी को अमेरिका दौरे में ओबामा ने क्या-क्या दिया?
8 of 11
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी अमेरिका की यात्रा पर
- फोटो : Twitter
अमेरिका के दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ने वार्ता के दौरान इस पहल का स्वागत किया। व्हाइट हाउस ने बताया कि दोनों दिग्गजों ने भारत और अमेरिका के आयात-निर्यात बैंकों के बीच साथ काम करने को लेकर बनी सहमति की भी सराहना की।
11 बातें: पीएम मोदी को अमेरिका दौरे में ओबामा ने क्या-क्या दिया?
9 of 11
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी अमेरिका की यात्रा पर
- फोटो : Twitter
वेस्टिंगहाउस की मदद से ये परमाणु ऊर्जा संयंत्र जब तैयार हो जाएंगे, तो ये अपनी तरह के ही सबसे बड़े प्रोजेक्ट होंगे, जो भारत-अमेरिका के असैन्य परमाणु समझौते के तहत किया गया एक अहम प्रोजेक्ट होगा। यह पहल एक तरफ भारत में जहां बड़ी मात्रा में अक्षय ऊर्जा को लाएगी, तो दूसरी तरफ अमेरिका में इससे लाखों लोगों के लिए रोजगार के मौके पैदा होंगे।
11 बातें: पीएम मोदी को अमेरिका दौरे में ओबामा ने क्या-क्या दिया?
10 of 11
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी अमेरिका की यात्रा पर
- फोटो : Twitter
भारत के बिना पेरिस समझौते पर क्रियान्वयन संभव नहीं: अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ पीएम नरेंद्र मोदी की बातचीत के कुछ ही घंटे बाद मंगलवार को व्हाइट हाउस ने कहा कि भारतीय नेतृत्व की ओर से ठोस पहल के बिना पेरिस में हुए ऐतिहासिक जलवायु परिवर्तन समझौते पर क्रियान्वयन संभव नहीं होगा। व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जोर्श नेस्ट ने कहा कि हम कई मौकों पर कह चुके हैं कि जलवायु परिवर्तन के खिलाफ अभियान में भारत की भूमिका काफी अहम है और भारत ने कदम नहीं बढ़ाया होता तो पिछले दिसंबर में संपन्न पेरिस सम्मेलन में किसी समझौते पर नहीं पहुंचा जा सकता था। उन्होंने कहा कि मंगलवार को ओबामा और मोदी के बीच जलवायु परिवर्तन से लड़ने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय समझौते पर पहुंचने में भारत की ओर से निभाई गई अग्रणी भूमिका के बारे में भी विस्तृत चर्चा हुई।
11 बातें: पीएम मोदी को अमेरिका दौरे में ओबामा ने क्या-क्या दिया?
11 of 11
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी अमेरिका की यात्रा पर
- फोटो : Twitter
मोदी-ओबामा मुलाकात से रक्षा समझौते में आई प्रगति-अमेरिका दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बराक ओबामा की मुलाकात से भारत अमेरिका रक्षा समझौते में प्रगति हुई है। व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जोश अर्नेस्ट ने मीडियाकर्मियों से कहा कि मैं आपको कह सकता हूं कि दोनों नेताओं की मुलाकात से कई महत्वपूर्ण करार को अंतिम रूप देने में तेजी आई है। इसमें रक्षा, सैन्य सूचनाओं के आदान-प्रदान सहित अमेरिकी विमानों को उस क्षेत्र में ले जाना शामिल हैं। अर्नेस्ट ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति भारत के साथ समन्वय को बेहद गंभीर मानते हैं। उन्होंने कहा कि ओबामा के नेतृत्व में अमेरिका एशिया प्रशांत और हिंद महासागर में सामरिक हितों को महत्वपूर्ण मानता है।