फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां मुर्गे की बांग से नहीं 77 शेरों की दहाड़ से होती है गुड मॉर्निंग, यहां प्लान करें एडवेंचर ट्रिप

Wed, 02 Jan 2019 04:57 PM IST
प्रियंका भल्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम
विज्ञापन
1 of 5
यहां मुर्गे की बांग से नहीं 77 शेरों की दहाड़ से होती है गुड मॉर्निंग, यहां प्लान करें एडवेंचर ट्रिप

अगर आप वाइल्ड लाइफ के बारे में जानने और उसे पास से देखना पसंद करते हैं और एडवेंचर के लिए हर वक्त कुछ न कुछ नया करने के बारे में सोचते रहते हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। दरअसल, एडवेंचर से मिलने वाले रोमांच की तलाश में कुछ लोग जंगलों में जाकर प्रकृति के बीच रहते हैं, तो वहीं कुछ लोग जंगल में सफारी करके अपने इस शौक को पूरा कर लेते हैं। अब जरा सोचिए एक ऐसी जगह के बारे में जहां सुबह का आगाज़ मुर्गे की बांग से नहीं बल्कि शेर की दहाड़ से होता हो। जी हां... सुनकर नामुमकिन सी लगने वाली ये बात दरअसल सच है। सफारी और अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए मशहूर साउथ अफ्रीका में एक कॉटेज ऐसा हैं जहां शेर हर वक्त आसपास मंडराते रहते हैं। इन शेरों की संख्या भी एक या दो नहीं बल्कि 50 से ज्यादा होती है। यानी पूरे 77 शेर। 

विज्ञापन

2 of 5
यहां मुर्गे की बांग से नहीं 77 शेरों की दहाड़ से होती है गुड मॉर्निंग, यहां प्लान करें एडवेंचर ट्रिप

साउथ अफ्रीका के हैरी स्मिथ शहर के पास के जंगल में है जी-जी कंजर्वेशन। जंगल से प्यार करने वाले लोग इस कॉटेज के दीवाने हो गए हैं और वजह जानकर आप भी दंग रह जाएंगे। जंगल के राजा शेर इस कॉटेज के आसपास हर वक्त मंडराते रहते हैं। एक दो नहीं बल्कि 77 शेर इस कॉटेज को घेरे रहते हैं। कॉटेज में आने वाले मेहमान जंगल के शांत माहौल के साथ ही शेरों के साथ रहने का लुफ्त भी उठा सकते हैं। साउथ अफ्रिका के हैरी स्मिथ में बने इस कॉटेज में एक रात ठहरने की कीमत लगभगल 7,244रुपए है।

विज्ञापन

3 of 5
यहां मुर्गे की बांग से नहीं 77 शेरों की दहाड़ से होती है गुड मॉर्निंग, यहां प्लान करें एडवेंचर ट्रिप

कॉटेज को 50 साल के डॉयरेक्टर, सुजैन स्कॉट संभालते हैं और उनका कहना है कि इस जगह में भले ही 77 शेर रहते हों, लेकिन ये जगह आम लोगों के लिए पूरी तरह से सुरक्षित है। ये कॉटेज एक एनजीओ के तहत चलाया जा रहे है और इससे होने वाली कमाई को इन शेरों की देखरेख पर ही खर्च किया जाता है।

4 of 5
यहां मुर्गे की बांग से नहीं 77 शेरों की दहाड़ से होती है गुड मॉर्निंग, यहां प्लान करें एडवेंचर ट्रिप

यहां रहने वाले मेहमानों की सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कॉटेज के चारों तरफ स्ट्रॉन्ग फेंसिंग लगाई गई है। इस फेंसिंग की वजह से मेहमान शेरों से सिर्फ 1 मीटर की दूरी पर ही होते हैं, जिस वजह से शेरों के हर पल को बारीकी से देख सकते हैं। सेफ्टी के मद्देनजर ही कॉटेज को इलैक्ट्रिक फैंसिग से भी कवर किया है। किसी तरह का हादसा हो जाने की सूरत में शेर कॉटेज के अंदर नहीं आ सकते और खुद को भी नुकसान नहीं पहुंचा सकते।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
यहां मुर्गे की बांग से नहीं 77 शेरों की दहाड़ से होती है गुड मॉर्निंग, यहां प्लान करें एडवेंचर ट्रिप

बेहद खूबसूरत इस कॉटेज में 3 बेडरूम, एक किचन, बाथरूम, बारबीक्यू के साथ-साथ इंटरनेट की सुविधा भी मिलती है। ये कहना गलत नहीं होगा कि ये अनुभव यहां आने वाले मेहमानों के लिए वन्स इन अ लाइफ ऑपरचुनिटी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें