वर्ल्ड प्रेस फोटो 2017 कॉन्टेस्ट के विजेता की घोषणा कर दी गई है। 80,000 से ज्यादा तस्वीरों में से विजेता को चुना गया है। कुछ तस्वीरें ऐसी हैं जो आपको विचलित कर सकती हैं। ऐसी ही एक तस्वीर तुर्की में रशिया के राजदूत की हत्या की है जिसे प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया है। इस फोटो को एसोसिएटेड प्रेस के फोटोग्राफर बुरहान यज़बिलिसी ने खींचा था। बुरहान ने यह तस्वीर 19 दिसंबर को अंकारा में हो रहे फोटो प्रदर्शनी के दौरान खींचा था। इस तस्वीर में रूस के राजदूत आंद्रे कार्लो की हत्या के बाद हत्यारा नारे लगाते नजर आ रहा है।
विज्ञापन
ये हैं साल की बेहतरीन तस्वीरें
2 of 15
ये हैं साल की बेहतरीन तस्वीरें
समसामयिक मुद्दे के लिए इस तस्वीर को प्रथम पुरस्कार(एकल) मिला है। इस तस्वीर को जोनाथन बैचमैन ने कैमरे में कैद किया था। यह तस्वीर 9 जुलाई 2016 की है। फोटो पुलिस के खिलाफ लुइसियाना में चल रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान ली गई है। इस फोटो में प्रदर्शन कर रही एक महिला को पुलिसकर्मी गिरफ्तार करने के लिए बढ़ते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
ये हैं साल की बेहतरीन तस्वीरें
3 of 15
ये हैं साल की बेहतरीन तस्वीरें
समसामयिक मुद्दों के लिए इस तस्वीर को प्रथम पुरस्कार (कहानी) मिला है। यह फोटो ऐम्बर ब्रैकेन द्वारा खींचा गई है। यह फोटो दाकोटा पाइपलाइन कैंप के पास से पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों को हटाते वक्त की है।
ये हैं साल की बेहतरीन तस्वीरें
4 of 15
ये हैं साल की बेहतरीन तस्वीरें
रोजमरा की जिंदगी की श्रेणी में इस तस्वीर को प्रथम पुरस्कार (एकल) दिया गया है। यह फोटो पौला बोर्न्सटीन द्वारी खींचा गई है। यह फोटो मार्च महीने में काबुल में हुए बम धमाके के बाद की है। फोटो में नजर आ रही बच्ची का नाम साबीरा है। इस बच्ची की बहन आफगानिस्तान में हुए बम धमाके में मारी गई थी। जबकि साबीरा धमाके में घायल हो गई।
विज्ञापन
ये हैं साल की बेहतरीन तस्वीरें
5 of 15
ये हैं साल की बेहतरीन तस्वीरें
रोजमरा की जिंदगी (कहानी) श्रेणी में इस तस्वीर ने प्रथम स्थान हासिल किया है। इस तस्वीर को थामस मुनीता ने कैमरे में कैद किया है। तस्वीर 3 दिसंबर 2016 की है, जिसमें खड़े जवान क्युबा युथ लेबर आर्मी के है। जो फिदेल कास्त्रो की शव यात्रा का इंतजार कर रहे हैं ।
विज्ञापन
ये हैं साल की बेहतरीन तस्वीरें
6 of 15
ये हैं साल की बेहतरीन तस्वीरें
सामान्य समाचार की एकल श्रेणी में इस तस्वीर को प्रथम पुरस्कार मिला है। इस तस्वीर को लॉरेन्ट वान दर स्टॉक्ट ने खींचा है। तस्वीर मोसुल की है। जहां इराकी सेना आईएसआईएस के लोगों से इलाके को मुक्त कराने के बाद खोजबीन कर रही थी। जिन्हें देख यह बच्ची डर गई।
विज्ञापन
ये हैं साल की बेहतरीन तस्वीरें
7 of 15
ये हैं साल की बेहतरीन तस्वीरें
सामान्य समाचार की कहानी श्रेणी में इस तस्वीर को प्रथम पुरस्कार दिया गया है। इस तस्वीर को डैनिल बेरेहुलाक ने कैमरे में उतारा है। तस्वीर फिलिपिंग की है जहां 11 अक्तुबर को दो अज्ञात बंदुकधारियों ने पीड़ित की हत्या कर दी। जिसके बाद जांच अधिकारी घटना स्थल की जांच करता नजर आ रहा है।
ये हैं साल की बेहतरीन तस्वीरें
8 of 15
ये हैं साल की बेहतरीन तस्वीरें
लॉंग टर्म प्रोजेक्ट श्रेणी में इस तस्वीर को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। इस कैमरे में वलेरी मेल्निकोव ने कैद किया है। तस्वीर लुहान्स्काया के एक गांव की है। जहां हवाई हमले के बाद घर में लगी आग से बचने के लिए लोग भागते नजर आ रहे हैं।
ये हैं साल की बेहतरीन तस्वीरें
9 of 15
ये हैं साल की बेहतरीन तस्वीरें
प्रकृति एकल श्रेणी में इस तस्वीर को प्रथम पुरस्कार मिला है। इस तस्वीर को फ्रांसिस पेरेज़ ने खींचा है। तस्वीर के केंद्र में एक समुद्री कछुआ है, जो मछली पकड़ने वाले जाल से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा है।
ये हैं साल की बेहतरीन तस्वीरें
10 of 15
ये हैं साल की बेहतरीन तस्वीरें
प्रकृति कहानी श्रेणी में इस तस्वीर को प्रथम पुरस्कार दिया गया है। तस्वीर ब्रेंट स्ट्रीटोन द्वारा खींचा गई है। तस्वीर दक्षिण अफ्रीका के हलुआ गेम रिजर्व पार्क की है। जहां हलुआ गेम रिजर्व पार्क में किसी व्यक्ति ने इस गैंडे की गोली मारकर उसकी हत्या कर दी और उसकी सींग काटकर ले गया। काले गैंडे विलुप्त होती प्रजातियों में से एक हैं।
ये हैं साल की बेहतरीन तस्वीरें
11 of 15
ये हैं साल की बेहतरीन तस्वीरें
पीपुल श्रेणी में इस तस्वीर को एकल के लिए प्रथम पुरस्कार दिया गया है। इस तस्वीर को मैग्नस वेनमैन नाम के फोटोग्राफर ने खींचा है। तस्वीर इराक के रिफ्यूजी कैम्प की है। तस्वीर में दिख रही बच्ची का नाम माहा है। जो कैम्प में आईएसआईएस के डर के कारण रह रही है।
ये हैं साल की बेहतरीन तस्वीरें
12 of 15
ये हैं साल की बेहतरीन तस्वीरें
पीपुल श्रेणी में इस तस्वीर को प्रथम पुरस्कार (कहानी) मिला है। इस तस्वीर को माइकल वीनस कीम ने कैमरे में कैद किया है। यह तस्वीर मैक्सिको के पोर्ट प्रोग्रेसो की है। इस पोर्ट पर 1905 में एक हजार कोरियन मैक्सिको आएं थे।
ये हैं साल की बेहतरीन तस्वीरें
13 of 15
ये हैं साल की बेहतरीन तस्वीरें
खेल श्रेणी में इस तस्वीर ने प्रथम स्थान (एकल) हासिल किया है। इस फोटो को टॉम जेनकिन ने खींचा है। इस तस्वीर में एक जॉकी अपने घोड़े से गिरता नजर आ रहा है। फोटो 9 अप्रैल को इंग्लैंड के लिवरपूल में चल रहे ग्रैंड नेशनल स्टेप्लचेस मुकाबले की है।
ये हैं साल की बेहतरीन तस्वीरें
14 of 15
ये हैं साल की बेहतरीन तस्वीरें
खेल (कहानी) श्रेणी में इस तस्वीर को प्रथम पुरस्कार मिला है। इस तस्वीर को जियोवन्नी कैप्रिओत्ति ने खींचा है। तस्वीर मड्डी यॉर्क रग्बी फूटबाल कल्ब की है। फोटो 5 नवंबर को टोर्नेटो में खिंची गई है। मड्डी यॉर्क टोर्नेटो का पहला गे रग्बी कल्ब है।
स्पाट न्यूज (एकल) श्रेणी में इस तस्वीर को प्रथम स्थान मिला है। इस फोटो को जमाल तरक़ी ने कैमरे में कैद किया है। तस्वीर पाकिस्तान के क्यूटा में हुए बम धमाके के बाद की है। 8 अगस्त को हुए इस धमाके में 70 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी।