क्या आपकी स्किन भी ऑयली है, तरह तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल के बाद भी त्वचा जस की तस बनी हुई है तो घबराने की कोई बात नहीं है। अब महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स को कह देें 'गुड बाय' और अपनाएं ये घरेलू उपाय।
पढ़ें- रोजाना लस्सी का एक गिलास कर देगा सभी बीमारियों को छूमंतर
विज्ञापन
2 of 5
गुलाब जल से अच्छा कुछ भी नहीं
त्वचा ऑयली है तो मुलतानी मिट्टी में गुलाब जल मिलाकर लगाने से भी गुलाबी निखार मिलता है। धीरे धीरे आपकी ऑयली स्किन की समस्या भी खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
3 of 5
बेसन और हल्दी
बेसन और हल्दी हमारी त्वचा के लिए बेहतर होते है। पानी में बेसन और थोड़ी सी हल्दी मिलाकर पेस्ट बना लें। फिर इस पेस्ट को हल्के-हल्के हाथों लगाकर 3-4 मिनट मलें। फिर बाद में पानी के साथ धो लें। आपको खुद फर्क नजर आने लगेगा।
4 of 5
फ्रूट पैक फायदेमंद
चेहरे पर निखार चाहिए तो सेब और पपीते का गूदा लगाएं। इससे चेहरे पर मौजूद अनचाहे दाग-धब्बों को दूर किया जा सकता है। साथ ही ऑयली स्किन की समस्या भी नहीं होगी।
नींबू लगाएं
नींबू ऑयली स्किन देखरेख के लिए बैस्ट प्रॉडक्ट है। नींबू का रस निकाल कर चेहरे पर लगाएं। इसे आधा घंटा चेहरे पर लगा रहने दें। फिर उसे साफ पानी के साथ धो लें। इससे आपकी त्वचा ऑयल फ्री रहेगी।