फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेन्नई ने अपने इस खिलाड़ी का गिफ्ट के साथ किया स्वागत, भावुक हुए खिलाड़ी ने कह दी बड़ी बात

Fri, 05 Apr 2019 03:13 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
कुग्गेलैन: - फोटो : social media
इंडियन टी-20 लीग की शुरुआत हो चुकी है और हर टीम अपना बेस्ट में देने में लगी हुई है। बात अगर मौजूदा चैंपियन चेन्नई की की जाए तो उन्होंने सीजन में धमाकेदार शुरुआत करते हुए अपने तीनों शुरुआती मैच जीते, हालांकि पिछले मुकाबले में उन्हें मुंबई के हाथों 37 रनों से शिकस्त झेलनी पड़ी।

खेल के हिसाब से चेन्नई का प्रदर्शन अभी तक शानदार रहा है लेकिन खिलाड़ियों की फिटनेस की बात की जाए तो इस बार चेन्नई के कई खिलाड़ी चोट से जूझ रहे हैं, जो टीम और मैनेजमेंट के लिए चिंता का विषय है।
 
विज्ञापन

2 of 4
स्कॉट - फोटो : social media
टूर्नामेंट से ठीक पहले तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी चोटिल होकर पूरे सीजन से बाहर हो गए, उसके बाद ऑलराउंडर डेविड विली ने पारिवारिक कारणों से टीम का साथ छोड़ दिया। अभी फ़िलहाल ब्रावो और वाटसन की फिटनेस को लेकर अच्छे संकेत नहीं मिल रहे हैं। इन सबके बीच चेन्नई की फ्रैंचाइजी ने एनगिडी की जगह कीवी ऑलराउंडर स्कॉट कुग्गेलैन को टीम से जोड़ा।

इंडियन टी-20 लीग इतिहास की सफलतम टीमों में से एक है चेन्नई की टीम जिससे देश-विदेश का खिलाड़ी खुद को जोड़ना चाहता है। समय-समय पर खिलाड़ी भी टीम और मैनेजमेंट की तारीफ करने से नहीं चुकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
कुग्गेलैन: - फोटो : social media
चेन्नई ने किया स्वागत तो भावुक हुए कुग्गेलैन:
 
इसी कड़ी में चेन्नई की टीम में शामिल हुए कीवी खिलाड़ी कुग्गेलैन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा करते हुए बताया कि चेन्नई टीम ने किस तरीके से उनका स्वागत किया। चेन्नई ने अपने इस 27 साल के खिलाड़ी का स्वागत एक फोटो फ्रेम जिसमें उनके बचपन की तस्वीर, पत्नी के साथ की तस्वीर और न्यूजीलैंड की टीम की तरफ से खेलते हुए की तस्वीर शामिल है। इतना ही नहीं टीम ने उन्हें उनके नाम की एक तकिया दी और साथ में 'द अल्टीमेट कमबैक' नाम की एक किताब जो इंडियन टी-20 लीग में चेन्नई के अब तक के सफर की कहानी को बताती है।
विज्ञापन

4 of 4
स्कॉट - फोटो : social media
कुग्गेलैन ने क्या कहा?
तस्वीर साझा करते हुए कुग्गेलैन ने कहा कि यहां आने के बाद चेन्नई ने मुझे जिस तरीके से घर का अहसास दिलाया वो बेहतरीन है। जिस तरीके से उन्होंने मेरे परिवार की तस्वीर मेरे कमरे में लगाई है वो दर्शाती है कि ये परिवार को कितना महत्व देते हैं। ये वाकई बहुत मायने रखता हूं। इस बेहतरीन सोच और मुझे मौका देने के लिए धन्यवाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें