फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोच पद पर 5 नामों की है दावेदारी, जानें कौन है किस पर भारी

Wed, 21 Jun 2017 05:53 PM IST
Amarujala.com- Presented By: पवन नाहर
विज्ञापन
1 of 7
विराट कोहली - फोटो : Twitter
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और कोच अनिल कुंबले के बीच तनातनी का नतीजा कुंबले के इस्तीफे के रूप में सामने आया। कुंबले के बाय-बाय कह देने के बाद अब बीसीसीआई की क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) के पाले में गेंद है कि वो किस नाम पर अपनी मुहर लगाती है। सीएसी को यह फैसला जल्द ही लेना होगा। सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण का फैसला दिलचस्प हो सकता है कि वो सामने आए पांच नामों में से किसे चुनते हैं।
विज्ञापन

कोच पद पर 5 नामों की है दावेदारी, जानें कौन है किस पर भारी

2 of 7
रवि शास्त्री - फोटो : BCCI
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो कप्तन विराट कोहली की पहली पसंद टीम इंडिया के पूर्व डायरेक्टर रवि शास्त्री हैं। शास्त्री लंबे समय से कोहली की तीनों फार्मेट में भारत का कप्तान बनाने का समर्थन करते आए हैं। दोनों की ट्यूनिंग काफी बेहतरीन थी। कोहली ने चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भी कोहली ने अपनी पसंद के बारे में वीवीएस लक्ष्मण और सचिन तेंदुलकर को बताया था। हालांकि, गांगुली-शास्त्री की तकरार जग जाहिर है। जानिए कौनसे 5 नाम हैं टीम इंडिया का कोच बनने की रेस में शामिल:
विज्ञापन

कोच पद पर 5 नामों की है दावेदारी, जानें कौन है किस पर भारी

3 of 7
डोडा गणेश
डोडा गणेश
अपने समय में तेज गेंदबाज रहे डोडा गणेश ने भारत के लिए चार टेस्ट मैच और एक वनडे खेला है। उनके पास साल 2012 से 2016 तक गोवा क्रिकेट टीम को कोचिंग देने का अनुभव है। हालांकि उनकी संभावनाएं न के बराबर हैं। गणेश के नाम टेस्ट में 5 और वनडे में 1 विकेट है।

कोच पद पर 5 नामों की है दावेदारी, जानें कौन है किस पर भारी

4 of 7
लालचंद राजपूत
लालचंद राजपूत
राजपूत लंबे समय से कोचिंग के फील्ड में सक्रिय रहे हैं। राजपूत उस समय चर्चा में आए थे, जब टीम इंडिया ने उनके मैनेजर रहते साल 2007 का पहला टी-20 वर्ल्ड कप जीता था। तब धोनी का बतौर कप्तान उदय ही हुआ था। राजपूत इंडिया अंडर-19 और इंडिया-ए के कोच भी रह चुके हैं।
विज्ञापन

कोच पद पर 5 नामों की है दावेदारी, जानें कौन है किस पर भारी

5 of 7
रिचर्ड पायबस
रिचर्ड पायबस
52 वर्षीय रिचर्ड पायबस ने हर तरह की टीमों को कोचिंग दी है। उनको आला दर्जे का रणनीतिकार भी माना जाता है। पाकिस्तान और बांग्लादेश के कोच रह चुके पायबस मौजूदा समय में क्रिकेट वेस्टइंडीज के निदेशक हैं। उनकी कोचिंग में पाकिस्तान टीम 1999 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची थी।
विज्ञापन

कोच पद पर 5 नामों की है दावेदारी, जानें कौन है किस पर भारी

6 of 7
टॉम मूडी
टॉम मूडी
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी टॉम मूडी कई साल से इस पद के लिए आवेदन कर रहे हैं। उनको काफी शांत स्वभाव का माना जाता है और उनका मिजाज पूर्व कोच गैरी कर्स्टन से काफी मिलता-जुलता है। मूडी ने कोच के रूप में श्रीलंका क्रिकेट टीम को 2007 के वर्ल्ड कप में फाइनल तक पहुंचाया और 2016 में हैदराबाद सनराइज़र्स को आईपीएल का खिताब भी जितवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोच पद पर 5 नामों की है दावेदारी, जानें कौन है किस पर भारी

7 of 7
वीरेंद्र सहवाग
वीरेंद्र सहवाग
कुंबले के इस्तीफे के बाद टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग आवेदकों के बीच सबसे आगे माने जा रहे हैं। खबर है कि सौरव गांगुली, सचिन तेंदुलकर और वीवीएस लक्ष्मण की क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) के कहने पर ही सहवाग ने इसके लिए आवेदन किया था। हालांकि उनके पास कोचिंग का अनुभव नहीं है, लेकिन कुंबले को भी कुछ ऐसे ही चुना गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें