फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाओ अभियान: बड़े व्यापारियों पर मेहरबानी, छोटों का सामान जब्त; बाजार से गायब हुए ठेले वाले

Tue, 22 Oct 2024 10:17 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

नगर निगम और जिला प्रशासन ने सोमवार देर शाम बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान छोटे व्यापारी, फड़ वालों की लोहे की टेबल और अन्य सामान्य जब्त किया गया।
विज्ञापन
1 of 4
नगर निगम की टीम और अतिक्रमणकारियों के बीच होती नोकझोंक - फोटो : अमर उजाला

 

हल्द्वानी में नगर निगम और जिला प्रशासन ने सोमवार देर शाम बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान छोटे व्यापारी, फड़ वालों की लोहे की टेबल और अन्य सामान्य जब्त किया गया। उधर बड़े व्यापारियों को सिर्फ चेतावनी देकर छोड़ दिया। अभियान के दौरान बाजार से ठेले वाले गायब हो गए।

विज्ञापन

2 of 4
अतिक्रमण हटाओ अभियान - फोटो : अमर उजाला
दीपावली की खरीदारी के लिए इन दिनों बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। उधर व्यापारियों ने अपनी दुकानें पांच-पांच फीट सड़क की ओर बढ़ा दी है। ठेला संचालकों के सड़क पर सामान बेचने से दिक्कतें और बढ़ गई है। खील-बताशे वाले भी सड़क पर माल बेच रहे हैं। इससे आम लोगों को पैदल चलने में भी भारी परेशानी हो रही है।

 

विज्ञापन

3 of 4
अतिक्रमण हटाओ अभियान - फोटो : अमर उजाला

इसे देखते हुए नगर आयुक्त विशाल मिश्रा, सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई के नेतृत्व में नगर निगम की टीम ने सोमवार शाम पांच बजे बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के दौरान ठेले वाले बाजार से भाग गए। नगर निगम की टीम ने छोटे व्यापारियों के आगे रखी टेबल से माल हटाकर टेबल को जब्त कर लिया। टीम बड़े व्यापारियों को दुकान सड़क पर न लगाने की चेतावनी देते हुए आगे बढ़ गई।
 

विज्ञापन

4 of 4
अतिक्रमण हटाओ अभियान - फोटो : अमर उजाला

उधर छोटे व्यापारियों की टेबल जब्त कर ली। निगम की टीम को देखकर बाजार में भगदड़ जैसा माहौल हो गया। उधर व्यापारियों ने प्रशासन और निगम पर परेशान करने का आरोप लगाया। नगर आयुक्त विशाल मिश्रा ने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें