पिछले दिनों हुई बर्फबारी के बाद माणा पास स्थित देवताल पूरी तरह बर्फ से ढक गया है। मार्ग पर जगह-जगह भारी बर्फ जमी होने के कारण लोग देवताल तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। मार्ग को खोलने के लिए सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की मशीनें बर्फ हटाने के काम में जुटी हैं।
माणा गांव के ग्राम प्रधान धर्मेंद्र चौहान ने बताया कि वह माणा पास के देवताल जाने के लिए निकले थे लेकिन रास्ते में अधिक बर्फ जमा होने के कारण उन्हें आधे रास्ते से ही लौटना पड़ा। उन्होंने बताया कि बीआरओ की ओर से मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य लगातार किया जा रहा है।