बदरीनाथ मंदिर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सोमवार सुबह ब्रह्ममुहूर्त में मंदिर के कपाट खोले गए, जिसके बाद भगवान बदरीनाथ का अभिषेक, विशेष पूजा और शृंगार किया गया। दिनभर मंदिर श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खुला रहा। शाम आठ बजे से कपाट बंद होने की मुख्य प्रक्रिया शुरू हुई। बदरीनाथ के रावल अमरनाथ नंबूदरी ने परंपरा अनुसार स्त्री वेश धारण किया। उन्होंने लक्ष्मी मंदिर से माता लक्ष्मी की मूर्ति लाकर भगवान बदरीनाथ के गर्भगृह में विराजमान की।