फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP By-Election Malhani Result: मल्हनी में सपा ने लगाई जीत की हैट्रिक, लेकिन भाजपा का 1962 से नहीं खुला है खाता

Wed, 11 Nov 2020 03:02 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
विज्ञापन
1 of 5
भाजपा और सपा
जौनपुर जिले की मल्हनी विधानसभा उपचुनाव जीत कर समाजवादी पार्टी ने हैट्रिक लगा दी है। सपा प्रत्याशी लकी यादव ने 73468 वोट पाकर निर्दल उम्मीदवार धनंजय सिंह को 4632 वोटों के अंतर से शिकस्त दी है। भाजपा और बसपा समेत 14 उम्मीदवार जमानत भी नहीं बचा सके। देर शाम नतीजे घोषित होने के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने दिवाली मनाई। जमकर आतिशबाजी की और प्रत्याशी को फूल-मालाओं से लाद दिया।
विज्ञापन

2 of 5
मनोज सिंह, भाजपा प्रत्याशी। - फोटो : अमर उजाला
भाजपा वर्ष 1962 से जीत का स्वाद चखना चाह रही है, लेकिन अभी तक जीत नसीब नहीं हुई है। पार्टी को अब तक यहां जीत नहीं मिली है। वर्ष 1962 में कुंवर श्रीपाल सिंह को जरूर जीत मिली थी, मगर तब यह रारी विधानसभा सीट थी। 1962 के बाद से कभी भी भगवा खेमे में जीत की खुशी नहीं दौड़ी। मगर तब यह रारी विधानसभा सीट थी। इस बार उपचुनाव में भाजपा ने मनोज सिंह पर दांव लगाया, लेकिन उन्हें सिर्फ 28840 वोट मिले और जमानत भी नहीं बचा सके।
विज्ञापन

3 of 5
लकी यादव, सपा प्रत्याशी। - फोटो : अमर उजाला
नए परिसीमन के बाद वर्ष 2012 से अस्तित्व में आया जौनपुर जिले का मल्हनी विधानसभा क्षेत्र पहले रारी के नाम से जाना जाता था। 2012 से मल्हनी पर अब तक सपा का कब्जा रहा है। वर्ष 2012 के पहले चुनाव में सपा के पारसनाथ यादव निर्वाचित हुए थे। उन्हें वर्ष 2017 में भी बड़े अंतर से जीत मिली। उनके निधन के बाद पुत्र लकी यादव सपा के टिकट से जीते हैं।

4 of 5
निर्दलीय उम्मीदवार धनंजय सिंह। - फोटो : अमर उजाला
निर्दलीय उम्मीदवार धनंजय सिंह रारी से दो बार विधायक रह चुके हैं, लेकिन इस बार उपचुनाव में लकी यादव से उन्हें 4632 वोटों से हार का सामना करना पड़ा। पहली बार वर्ष 2002 में वह रारी से ही निर्दलीय ही चुनाव जीते थे। इसके बाद वर्ष 2007 में जदयू के सिंबल पर निर्वाचित हुए। वर्ष 2009 के उपचुनाव में पिता राजदेव सिंह बसपा से निर्वाचित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मल्हनी उपचुनाव। - फोटो : अमर उजाला
मल्हनी का फाइनल आंकड़ाः
लकी यादव-सपाः 73468
धनंजय सिंह-निर्दलः 68836
मनोज सिंह-भाजपाः 28840
जयप्रकाश दूबे-बसपाः 25180
राकेश मिश्र- कांग्रेसः 2871
सतीश चंद्र- राक्रांपाः 657
अजय शर्मा- मौलिक अधिकार पार्टीः 529
जय सिंह यादव- राष्ट्रीय अपना दलः 188
बृजेश पासी- राष्ट्रीय श्रम पार्टीः 416
भरत राम- परिवर्तन समाज पार्टीः 266
मुंशीलाल- बहुजन मुक्ति पार्टीः 237
शोभनाथ केवट- प्रगतिशील पार्टीः 658
विजय कुमार- निर्दलः 687
कृपाशंकर सी पांडेय- निर्दलः 1400
डॉ. शालिनी मोहन सहाय- निर्दलः 662
सरफराज- निर्दलः 1362
नोटाः 982
जीत का अंतरः 4632
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें