UP Board Result 2024: यूपी बोर्ड की परीक्षा में वाराणसी की बेटियों का दबदबा रहा। शनिवार को बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित होते ही विद्यार्थियों में गजब का उत्साह देखने को मिला।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में बेटियों ने फिर बाजी मारी है। लड़कों के मुकाबले बेटियों का उत्तीर्ण फीसदी ज्यादा रहा है। हाईस्कूल की परीक्षा में खुशी यादव, आकांक्षा और कविता यादव ने संयुक्त रूप से 96.17 फीसदी मार्क्स हासिल करके जिला टॉप किया है। इसी तरह इंटरमीडिएट की परीक्षा में 96.80 फीसदी मार्क्स पाने वाले अनुज मिश्रा ने जिला टॉप किया है। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
विज्ञापन
2 of 6
UP Board Result 2024
- फोटो : अमर उजाला
इंटरमीडिएट के चार मेधावी ऐसे हैं, जो प्रदेश स्तरीय टॉप टेन की सूची में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। जिला टॉपर अनुज मिश्रा को प्रदेश में छठवां स्थान मिला है। 96.60 फीसदी इंटरमीडिएट में 8 छात्राएं पास, इनमे और 80.63 फीसदी मार्क्स हासिल करने वाली माला हायर सेकेंड्री स्कूल गुड़िया ठठरा की राजनंदिनी ने प्रदेश में सातवां स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
3 of 6
UP Board Result 2024
- फोटो : अमर उजाला
96.20 फीसदी मार्क्स पाने वाले धम्म चक्र विहार इंटर कॉलेज नवापुरा, सारनाथ के सुमित मौर्या और सूरजपति कन्या विद्यालय कोरीत की श्रेया मौर्या ने संयुक्त रूप से जिले में तीसरा और प्रदेश में नौवां स्थान हासिल किया है।
4 of 6
UP Board Result 2024
- फोटो : अमर उजाला
पिछले साल काशी का था दबदबा
2023 की हाईस्कूल की परीक्षा से चार विद्यार्थियों ने प्रदेश की टॉप टेन सूची में जगह बनाई थी। इसी तरह इंटरमीडिएट के तीन मेधावियों ने श्रेष्ठता साबित की थी।
विज्ञापन
5 of 6
UP Board Result 2024
- फोटो : अमर उजाला
डीआईओएस अवध किशोर सिंह ने बताया कि इस बार वाराणसी से हाईस्कूल के किसी छात्र-छात्रा ने टॉप टेन की सूची में जगह नहीं बनाई है। इंटरमीडिएट के चार छात्र- छात्राओं ने कमाल किया है।
जेल में बंद पांच कैदियों को मिली सफलता
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में पांच बंदियों को सफलता मिली है। हाईस्कूल में एक और इंटरमीडिएट में चार बंदी सफल रहे हैं। इंटरमीडिएट का फॉर्म भरकर परीक्षा देने वाले दो बंदी फेल हो गए। यूपी बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय से मिली रिपोर्ट के मुताबिक, वाराणसी समेत 30 जिलों से हाईस्कूल में परीक्षा देने वाले 91 बंदियों में 89 और इंटर में 105 में 87 बंदी उत्तीर्ण हुए हैं।