बाबा विश्वनाथ के जलाभिषेक के लिए उमड़े यादव बंधु
- फोटो : अमर उजाला
ललिता घाट से जल लेकर यदुवंशी समाज के लोग महामृत्युंजय मंदिर की ओर रवाना हुए। यदुवंशी समाज की वार्षिक कलश यात्रा केदार घाट के गौरी केदारेश्वर मंदिर, तिलभांडेश्वर महादेव, दशाश्वमेध स्थित शीतला मंदिर, आह्लादेश्वर महादेव, काशी विश्वनाथ, महामृत्युंजय, त्रिलोचन महादेव, ओमकारेश्वर महादेव के बाद लाट भैरव पर पहुंचकर पूर्ण होती है।