फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: राष्ट्रपति मुर्मू के स्वागत में गजब की सजावट, बाबा विश्वनाथ के दर्शन के बाद देखेंगी गंगा आरती

Mon, 13 Feb 2023 03:25 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 8
दशाश्वमेध घाट - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू वाराणसी पहुंच गईं हैं। पहली बार पुरातन नगरी आईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के स्वागत में वाराणसी सजकर तैयार है। बाबतपुर एयरपोर्ट से गंगा घाट तक चौक-चौराहे जगमगा रहे हैं। दशाश्वमेघ घाट पर गजब की सजावट की गई है। श्री काशी विश्वनाथ धाम में रेड कार्पेट बिछा है। डमरू की निनाद और शंख ध्वनि के साथ ही घंटा-घड़ियाल भी गूंजेंगे। आज शाम गंगा की आरती बेहद खास होगी। गंगा किनारे देव दीपावली जैसा नजारा देखने को मिलेगा।

नव्य, भव्य और दिव्य काशी का अलौकिक नजारा अभिभूत करने वाला होगा। राष्ट्रपति मुर्मू करीब चार घंटे तक शहर में रहेंगी। शाम सवा सात बजे के लगभग राष्ट्रपति विशेष विमान से दिल्ली लौट जाएंगी। बाबतपुर हवाई अड्डे पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनकी अगवानी करेंगे।
विज्ञापन

2 of 8
दशाश्वमेध घाट - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज लखनऊ से दोपहर बाद करीब तीन बजे बाबतपुर एयरपोर्ट आएंगी, फिर सड़क मार्ग से कालभैरव मंदिर जाएंगी। मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद श्री काशी विश्वनाथ धाम में जाकर हाजिरी लगाएंगी। धाम में प्रवेश द्वार से गर्भगृह तक रेड कार्पेट बिछाया गया है। 
विज्ञापन

3 of 8
दशाश्वमेध घाट - फोटो : अमर उजाला
ज्ञानवापी मार्ग से बाबा के गर्भगृह तक डमरू की निनाद, शंख ध्वनि और वैदिक मंत्रोच्चार से स्वागत का इंतजाम किया गया है। बाबा धाम से निकलकर राष्ट्रपति दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा की आरती में शामिल होंगी। घाट घंटा-घड़ियाल से गूंजेगा। 

4 of 8
दशाश्वमेध घाट - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रपति मां गंगा की आरती उतारेंगी और षोडशोपचार पूजन करके देशवासियों के कल्याण की कामना करेंगी। मंच पर बैठकर मां गंगा की आरती भी देखेंगी। गंगा सेवा निधि के नौ अर्चक आरती उतारेंगे। 21 कन्याएं भी मां गंगा को चंवर डुलाएंगी। घाट का कोना-कोना दीपों से जगमगाएगा। 
विज्ञापन

5 of 8
दशाश्वमेध घाट पर रेड कार्पेट - फोटो : अमर उजाला
दशाश्वमेध घाट को फूल-मालाओं से सजाया गया है। दोपहर 12 बजे से वाराणसी में नौकायन बंद हो गया है। वहीं गोदौलिया से घाट जाने वाले रास्तों को धीरे-धीरे बंद किया जा रहा है। 
विज्ञापन

6 of 8
दशाश्वमेध घाट पर डीएम और पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
डीएम एस राजलिंगम और अन्य पुलिस अधिकारी सोमवार दोपहर दशाश्वमेध घाट पहुंचें। काशी विश्वनाथ धाम से लेकर दशाश्वमेध घाट तक की तैयारियों का जायजा लिया। 
विज्ञापन

7 of 8
- फोटो : अमर उजाला
प्रेसीडेंट्स बॉडीगार्ड के अभेद्य सुरक्षा घेरे में रहने वाली राष्ट्रपति की बाहरी सुरक्षा व्यवस्था की कमान 14 आईपीएस अफसर संभालेंगे। सुरक्षा में 15 एडिशनल एसपी, 23 डिप्टी एसपी, 11 इंस्पेक्टर, 239 सब इंस्पेक्टर और 1754 कांस्टेबल तैनात रहेंगे। सभी प्रमुख चौराहों और तिराहों पर यातायात पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। 
विज्ञापन

8 of 8
दशाश्वमेध घाट जाने वाला रास्ता - फोटो : अमर उजाला
 अपर पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने बताया कि वीवीआईपी ड्यूटी के बारे में फोर्स को विस्तार से जानकारी दे दी गई है। ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मी बख्शे नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें