फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: वाराणसी में देर रात एनकाउंटर, गोरखपुर-देवरिया के इनामी बदमाश को लगी गोली

Wed, 07 Apr 2021 11:32 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
घायल बदमाश को पुलिस लेकर पहुंची अस्पताल। - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में मंगलवार की देर रात एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इसमें एक बदमाश घायल हो गया, जो गोरखपुर और देवरिया का 50 हजार का इनामी डकैत वीरेंद्र सिंह है। यह मुठभेड़ रामनगर स्थित लंका मैदान में हुई थी। पुलिस घायल बदमाश को जल्दी ही मंडलीय अस्पताल लेकर आ गई। जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया था। देखें अगली स्लाइड्स...।
विज्ञापन

2 of 5
पुलिस के अनुसार, बलिया जिले के रसड़ा थाना के छिबही गांव का रहने वाला वीरेंद्र सिंह ईंट-भट्ठों पर डकैती के मामले में गोरखपुर और देवरिया जिले से वांछित था। बीती पांच फरवरी को गोरखपुर के गगहा थाना के सकरी ईंट-भट्ठे पर डकैती के आरोप में वांछित 25 हजार के इनामिया बलिया के सुखपुरा थाना के केसरुआ गांव का निवासी छोटक उर्फ ठुड़ी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन

3 of 5
इनामी बदमाश वीरेंद्र अपने गिरोह का सरगना छोटक को बताता है। मंगलवार की रात 1:30 बजे के लगभग पुलिस और एसटीएफ की वाराणसी इकाई को सूचना मिली कि इनामी बदमाश वीरेंद्र रामनगर के लंका मैदान की ओर आ रहा है।

4 of 5
इस सूचना के आधार पर एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी की तो वीरेंद्र फायरिंग करने लगा। जवाबी कार्रवाई में वीरेंद्र के दाएं पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। आशंका जताई गई है कि उसके साथ एक और बदमाश था जो अंधेरे में पुलिस को चकमा देकर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
demo pic
इस संबंध में डीसीपी काशी जोन अमित कुमार ने बताया कि वीरेंद्र गोरखपुर और देवरिया जिले से वांछित बदमाश है। वीरेंद्र ने गोरखपुर, देवरिया, मऊ और बलिया के साथ ही अन्य जिलों में भी कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया है। उसके आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें