फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: युवक का सिर कूचकर शव बोरे में भरकर नाले में फेंका, युवक के हाथ में लिखे थे ये शब्द...

Thu, 01 Dec 2022 04:13 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के चितईपुर इलाके में एक बोरे में शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर एसीपी भेलुपुर प्रवीण कुमार एसओ चितईपुर बृजेश मिश्रा फोरेनसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को बिना खोले अधिक खून का रिसाव होने के कारण मार्चरी भिजवाया गया। 
विज्ञापन
1 of 5
नाले में शव मिलने से मचा हड़कंप - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के चितईपुर थाना क्षेत्र के करौदी आईटीआई कालेज के पास सड़क किनारे नाली में गुरुवार की सुबह बंद बोरे में भर कर फेंका गया युवक का शव मिला। शव मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। मौके से गुजर रहे बीजेपी नेता दीपक सिंह राजवीर सिंह चितईपुर पुलिस को फोन कर सूचना दी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
बोरे में शव मिलने से हड़कंप - फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलने के बाद मौके पर एसीपी भेलुपुर प्रवीण कुमार एसओ चितईपुर बृजेश मिश्रा फोरेनसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को बिना खोले अधिक खून का रिसाव होने के कारण मार्चरी भिजवाया गया। 
विज्ञापन

3 of 5
बोरी के अंदर कपड़े में बंधे युवक का शव देखते ही सफाई कर्मी सहम गई और चीखने लगी - फोटो : अमर उजाला
बोरा खोलने पर शव को बाहर निकाला गया। शव 35 से 40 साल के युवक का लग रहा था। हत्यारों ने सिर के ऊपरी भाग को धारदार हथियार से कुंच दिया जिससे शव की शिनाख्त न हो सके। 

4 of 5
नाले में पड़ा मिला शव - फोटो : अमर उजाला
मृतक के दाहिने हाथ पर मोंटी लिखा हैं। हत्या करने वालों ने मारने के बाद शव को बिस्तर कंबल सहित प्लास्टिक के बोरा में बंद कर शव को नाली में फेंक दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घटनास्थल पर एकत्रित लोग - फोटो : अमर उजाला
जिस स्थान पर शव को फेंका गया वहां रात में अंधेरा हो जाता हैं। घटना स्थल मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच में पुलिस जुटी हैं। चितईपुर एसओ बृजेश मिश्रा ने बताया कि मृतक की पहचान हाथ पर लिखे मोंटी से होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें