वाराणसी के चितईपुर इलाके में एक बोरे में शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर एसीपी भेलुपुर प्रवीण कुमार एसओ चितईपुर बृजेश मिश्रा फोरेनसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को बिना खोले अधिक खून का रिसाव होने के कारण मार्चरी भिजवाया गया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
वाराणसी के चितईपुर थाना क्षेत्र के करौदी आईटीआई कालेज के पास सड़क किनारे नाली में गुरुवार की सुबह बंद बोरे में भर कर फेंका गया युवक का शव मिला। शव मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। मौके से गुजर रहे बीजेपी नेता दीपक सिंह राजवीर सिंह चितईपुर पुलिस को फोन कर सूचना दी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
बोरे में शव मिलने से हड़कंप
- फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलने के बाद मौके पर एसीपी भेलुपुर प्रवीण कुमार एसओ चितईपुर बृजेश मिश्रा फोरेनसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को बिना खोले अधिक खून का रिसाव होने के कारण मार्चरी भिजवाया गया।
विज्ञापन
3 of 5
बोरी के अंदर कपड़े में बंधे युवक का शव देखते ही सफाई कर्मी सहम गई और चीखने लगी
- फोटो : अमर उजाला
बोरा खोलने पर शव को बाहर निकाला गया। शव 35 से 40 साल के युवक का लग रहा था। हत्यारों ने सिर के ऊपरी भाग को धारदार हथियार से कुंच दिया जिससे शव की शिनाख्त न हो सके।
4 of 5
नाले में पड़ा मिला शव
- फोटो : अमर उजाला
मृतक के दाहिने हाथ पर मोंटी लिखा हैं। हत्या करने वालों ने मारने के बाद शव को बिस्तर कंबल सहित प्लास्टिक के बोरा में बंद कर शव को नाली में फेंक दिया।
जिस स्थान पर शव को फेंका गया वहां रात में अंधेरा हो जाता हैं। घटना स्थल मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच में पुलिस जुटी हैं। चितईपुर एसओ बृजेश मिश्रा ने बताया कि मृतक की पहचान हाथ पर लिखे मोंटी से होंगी।