फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बेटी की मौत की इनसाइड स्टोरी: 11 दिन पड़ी रहीं दो निर्वस्त्र लाशें, बड़ा सवाल- बेटे क्यों रहे शांत, खाते में पड़े रुपये से खुलेगा राज

Thu, 14 Jul 2022 07:15 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 8
नरिया प्राथमिक विद्यालय के पास मकान में मिले मां-बेटी के शव - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र के एक मकान में बुधवार को मां-बेटी के निर्वस्त्र हालत में सड़ चुके शव मिले। करीब 11 दिन तक मकान में दो लाश पड़ी रही और किसी को भनक तक नहीं लगी। अगर दुर्गंध नहीं उठती तो शायद किसी को घटना की जानकारी नहीं हो पाती। घटना को लेकर लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं। कोई संपत्ति विवाद को घटना की वजह बता रहा तो कोई लूट की नीयत से हत्या होने की चर्चा कर रहा है।  ऐसे में पुलिस के लिए घटना की गुत्थी सुलझाना चुनौती होगी।

मूल रूप से देवरिया के रहने वाले बालमुकुंद बिजली विभाग से सेवानिवृत्त हुए थे। दो साल पहले उनकी मौत हो गई थी। आसपास के लोगों के मुताबिक बालमुकुंद पांडेय का बड़ा बेटा अखिलेश दिल्ली रहता है। छोटा बेटा अंजनी इस समय चोलापुर में एक पोल्ट्री फार्म चलाता है। मकान में बालमुकुंद की पत्नी सुनीता पांडेय (55) और बेटी दीपिका पांडेय (28) रहती थीं। पुलिस के अनुसार सुनीता का शव कमरे में पड़ा था, जबकि बेटी दीपिका पांडेय का शव बरामदे में था। उनके शरीर पर कपड़े नहीं थे। 
विज्ञापन

2 of 8
नरिया प्राथमिक विद्यालय के पास मकान में मिले मां-बेटी के शव - फोटो : अमर उजाला
नरिया प्राथमिक विद्यालय के पास जिस मकान में मां-बेटी की लाश मिली है, उसका दो तरफ का हिस्सा गिराया जा चुका है। इस घर में कोई भी आसानी से जा सकता है। पिता के निधन के बाद मकान का बंटवारा हुआ और जब मकान गिर गया तो बड़े बेटे अखिलेश ने अपना हिस्सा बेच दिया। मां पेंशन से मिलने वाली धनराशि से अपना और बेटी का गुजारा कर रही थी। घटना की सूचना भी पुलिस को छोटे बेटे अंजनी ने दी और वह घर पर भी गया था। 
विज्ञापन

3 of 8
नरिया प्राथमिक विद्यालय के पास मकान में मिला मां-बेटी का शव - फोटो : अमर उजाला
उधर, डीआईजी संतोष सिंह, डीसीपी काशी आरएस गौतम ने महिला छोटे बेटे अंजनी पांडेय से बंद कमरे में घंटे भर पूछताछ की। बेटे से पूछताछ के दौरान किन बातों पर बातचीत हुई यह तो डीआईजी ने नहीं बताया। बस इतना कहा कि पुलिस अलग-अलग एंगल से इस घटना की जांच करेगी। पुलिस नरिया तिराहे से घटना स्थल तक की सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। 

4 of 8
नरिया प्राथमिक विद्यालय के पास मकान में मिले मां-बेटी के शव - फोटो : अमर उजाला
तीन दिन पहले दिल्ली में रहने वाले बड़े बेटे ने संकट मोचन चौकी प्रभारी को फोनकर मां का फोन नहीं उठाने की जानकारी दी थी। इस पर डीआईजी ने कहा जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

5 of 8
नरिया प्राथमिक विद्यालय के पास मकान में मिले मां-बेटी के शव - फोटो : अमर उजाला
डीआईजी ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि एक लाख रुपये छोटे बेटे के खाते में 7 जुलाई को किसी ने भेजा था। तीन जुलाई को वह घर भी आया था। इसलिए घटना संदेहास्पद लग रही है। इधर घर में तीन जुलाई से अब तक के हर दिन के अखबार भी एक ही जगह पड़े थे। 
विज्ञापन

6 of 8
नरिया प्राथमिक विद्यालय के पास मकान में मिले मां-बेटी के शव - फोटो : अमर उजाला
डीआईजी संतोष सिंह के अनुसार प्रथम दृष्टया संपत्ति विवाद ही घटना की वजह है। छोटा बेटा अपनी संपत्ति बेचना चाहता था। इस वजह से मां से अनबन थी। बड़ा बेटा पहले ही अपनी प्रॉपर्टी बेच चुका था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। 
विज्ञापन

7 of 8
नरिया प्राथमिक विद्यालय के पास मकान में मिले मां-बेटी के शव - फोटो : अमर उजाला

इन सवालों का पुलिस को चाहिए जवाब

- तीन जुलाई को चोलापुर में रहने वाला बेटा घर क्यों आया था  
- बडे़ बेटे ने संकट मोचन चौकी प्रभारी से फोन न उठाने की शिकायत की  
- तीन जुलाई से घर में पड़ा था अखबार, घर का सामान बिखरे थे 
- लॉबी से जुड़ा पिछला दरवाजा और छत का दरवाजा खुला था
- 11 दिन तक घर में कोई गतिविधि नहीं होने पर बेटे क्यों शांत रहे
विज्ञापन

8 of 8
नरिया प्राथमिक विद्यालय के पास मकान में मिले मां-बेटी के शव - फोटो : अमर उजाला
पोस्टमार्टम के बाद मां और बेटी का शव लेने वाला कोई नहीं रहा। बड़ा बेटा अखिलेश पांडेय दिल्ली से नहीं पहुंचा और छोटा बेटा पुलिस की हिरासत में है। इस आधार पर पुलिस ने ही दाह संस्कार कराया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें