फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: इस बार दशाश्वमेध घाट पर फीकी रहेगी देव दीपावली, नहीं होगी महाआरती

Sun, 10 Nov 2019 08:00 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
देव दीपावली, वाराणसी
कार्तिक पूर्णिमा पर दशाश्वमेध घाट की देव दीपावली फीकी रहेगी। घाट का नजारा आम दिनों की तरह ही होगा। न तो कोई वीआईपी होगा और न ही रिद्धि-सिद्धि युक्त मां गंगा की भव्य महाआरती ही देखने को मिलेगी।
विज्ञापन

2 of 5
गंगा में पर्याप्त पीपा उपलब्ध नहीं कराए जाने पर हर साल आयोजित होने वाली भव्य महाआरती को रद्द कर दिया गया है। यह निर्णय गंगा सेवा निधि की बैठक के बाद रविवार को लिया गया। प्रधानमंत्री और सांसद नरेंद्र मोदी को भी पत्र लिखकर पूरे मामले से अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन

3 of 5
गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्र ने बताया कि देव दीपावली पर मां गंगा की महाआरती का आयोजन करना संभव नहीं हो पा रहा है। देव दीपावली पर हजारों की संख्या में घाट पर श्रद्धालुओं का रेला उमड़ता है। हर साल विशिष्ट अतिथियों के लिए गंगा में पीपा का मंच बनाकर बिठाया जाता रहा है।

4 of 5
घाट पर पर्याप्त स्थान नहीं होने से विशिष्ट अतिथियों के लिए अलग से मंच नहीं बन सकेगा। भीड़ अधिक होने से फिल्म स्टार और विशिष्ट अतिथियों की सुरक्षा को लेकर खतरा हो सकता है। गंगा में पीपे का मंच होने से वीआईपी के आने में सहूलियत मिलती है। प्रशासन की ओर से ऐन मौके पर पीपे की अनुमति नहीं दी गई है तो हमने भी दशाश्वमेध घाट पर होने वाली महाआरती को रद्द करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सात अर्चक ही करेंगे गंगा आरती
सुशांत मिश्र के अनुसार इस बार देव दीपावली के दिन भी रोज की तरह ही सात अर्चकों द्वारा मां गंगा की आरती की जाएगी। देव दीपावली पर हर वर्ष इस महापर्व पर हम 21 अर्चकों और रिद्धि-सिद्धि के रूप में 42 कन्याओं के साथ भव्य महाआरती होती थी। गंगा सेवा निधि की ओर से देश के अमर शहीदों की याद में जलाये जाने वाले अखंड ज्योति और शहीदों के परिजनों को दिए जाने वाले भागीरथी शौर्य सम्मान कार्यक्रम को स्थगित नहीं किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें