फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में देखें: फैशन का है ये जलवा... छात्र-छात्राओं ने किया कैट वॉक, BHU में 'सृष्टि' के मंच पर मचा धमाल

Sat, 25 Feb 2023 11:31 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 8
कृषि विज्ञान संस्थान बीएचयू का वार्षिक उत्सव 'सृष्टि' - फोटो : अमर उजाला
कृषि विज्ञान संस्थान बीएचयू के वार्षिक उत्सव सृष्टि में युवाओं ने जमकर धमाल मचाया। सांस्कृतिक समारोह में नृत्य प्रतियोगिता के साथ ही फैशन शो और मूक अभिनय की प्रस्तुति ने सृष्टि में उमंग और उल्लास के रंग भर दिए। शास्त्रीय संगीत और बॉलीवुड गीतों की जुगलबंदी पर दर्शक दीर्घा में बैठे युवाओं ने खूब तालियां बजाईं। कार्यक्रम की शुरुआत नृत्य से हुई। इसके बाद वादन प्रतियोगिता में अभिलाष राय ने अलग-अलग धुन पर गिटार बजाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद बारी थी फैशन शो की...। इसमें देशी और विदेशी परिधानों में विद्यार्थियों ने अपना जलवा दिखाया। मंच पर कैट वॉक करते सधे कदम और फैशन का है ये जलवा... गीत की धुन ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया। 
विज्ञापन

2 of 8
कृषि विज्ञान संस्थान बीएचयू का वार्षिक उत्सव 'सृष्टि' - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम में मूक अभिनय, एक नृत्य के साथ ही अलग-अलग नाट्य की प्रस्तुति पर छात्र छात्राओं ने खूब वाहवाही लूटी। एक नृत्य में अलीजा चौधरी ने अपनी नृत्य की प्रस्तुति से दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। 
विज्ञापन

3 of 8
कृषि विज्ञान संस्थान बीएचयू का वार्षिक उत्सव 'सृष्टि' - फोटो : अमर उजाला
कृषि विज्ञान संस्थान (बीएचयू) के वार्षिक उत्सव सृष्टि का समापन शुक्रवार को हुआ। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सतरंगी कला दिखाकर परिसर वासियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

4 of 8
कृषि विज्ञान संस्थान बीएचयू का वार्षिक उत्सव 'सृष्टि' - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले ‘सृष्टि’ में गुरुवार को एक ओर गायन और वादन की महफिल सजी तो दूसरी ओर नाट्य मंचन ने सामाजिक सरोकारों से दर्शकों को जोड़ा। सुर और साज ने दर्शक दीर्घा में बैठे युवाओं को जहां झूमने पर मजबूर किया वहीं नाट्य अभिनय भी उनके दिल को छू गया।  
विज्ञापन

5 of 8
कृषि विज्ञान संस्थान बीएचयू का वार्षिक उत्सव 'सृष्टि' - फोटो : अमर उजाला
फिल्मी गीतों के क्रम में गंगेश ने अपनी टीम के साथ अलग अलग गीतों पर प्रस्तुति दी। इस दौरान नाट्य मंचन के माध्यम से लड़कियों के साथ छेड़खानी की घटना को रोकने के साथ ही उनकी इज्जत करने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान युवाओं को जोश और जज्बा देखते ही बन रहा था। 
विज्ञापन

6 of 8
कृषि विज्ञान संस्थान बीएचयू का वार्षिक उत्सव 'सृष्टि' - फोटो : अमर उजाला
छात्र-छात्राओं ने अपनी गायकी से समां बांधा तो दर्शक तालियां बजाने पर मजबूर हो गए। छात्राओं ने मधुवंती में छोटा ख्याल ‘मानत नाहीं रसिया...’ की मधुर धुन छेड़ वाहवाही लूटी। वहीं वादन में युवा कलाकारों ने सितार, गिटार की धुन बजाकर महफिल में चार चांद लगा दिया। 
विज्ञापन

7 of 8
कृषि विज्ञान संस्थान बीएचयू का वार्षिक उत्सव 'सृष्टि' - फोटो : अमर उजाला
कृषि विज्ञान संस्थान के छात्र सलाहकार प्रो. पीके सिंह ने कहा कि बीते दो साल से यह कार्यक्रम पूरी तरह से ऑनलाइन हो रहा था। इस बार ऑफलाइन किया जा रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रस्तुति की सराहना की और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 
विज्ञापन

8 of 8
कृषि विज्ञान संस्थान बीएचयू का वार्षिक उत्सव 'सृष्टि' - फोटो : अमर उजाला
'सृष्टि-2023' में कुल 35 विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। इस बार ज्यादा से ज्यादा छात्रों को इसमें हिस्सेदारी करने की सलाह दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें