फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT BHU: ये पल न भूलेंगे हम...काशीयात्रा के अंतिम दिन जमकर धमाल, तस्वीरों में देखें भावी इंजीनियरों की मस्ती

Sun, 22 Jan 2023 11:04 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 8
आईआईटी बीएचयू का सांस्कृतिक उत्सव काशीयात्रा - फोटो : अमर उजाला
आईआईटी बीएचयू के सांस्कृतिक उत्सव काशीयात्रा के अंतिम दिन देश भर से आए भावी इंजीनियरों पर मस्ती का भरपूर रंग चढ़ा। नृत्य संगीत के साथ आईआईटीयंस ने इसे यादगार बना दिया। देश भर से आए इंजीनियरिंग के छात्रों पर मस्ती का भरपूर रंग चढ़ा। मानो हर कोई बेताब था उन पलों को जी लेने के लिए। उन्हें यादगार बना कर संजो लेने के लिए। समूह नृत्य की प्रतियोगिता में मंच पर जहां बॉलीवुड के एक से बढ़कर एक गीतों पर टीम के साथ भावी इंजीनियरों ने ठुमके लगाए वहीं शताब्दी भवन में गायन प्रतियोगिता सनलायन में सुरों का जादू बिखेरकर छात्र-छात्राओं ने सभी को अपना मुरीद बना लिया। गिटार, ड्रम, तबले के सुर संगीत ने भी उन्हें खूब रिझाया। उधर, म्यूजिकल नाइट में जाने माने रैपर रफ्तार ने अपने गीतों को गाकर सभी का दिल लूट लिया।


विज्ञापन

2 of 8
आईआईटी बीएचयू का सांस्कृतिक उत्सव काशीयात्रा - फोटो : अमर उजाला
 काशीयात्रा के अंतिम दिन राजपुताना ग्राउंड में समूह नृत्य स्पर्धा में शास्त्रीय और लोकनृत्य का रंग दिखा तो बॉलीवुड गीतों पर भी एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां हुईं। रविवार को माइम, फेस पेंटिंग, कॉस्ट्यूम डिजाइन, बिट बॉक्सिंग संग प्रतियोगिता भी हुई। 
तस्वीरें:  IIT BHU में रैंप पर उतरीं छात्राएं तो ठहर गईं सबकी नजरें, तकनीक के हुनरमंदों ने मचाया धमाल
विज्ञापन

3 of 8
आईआईटी बीएचयू का सांस्कृतिक उत्सव काशीयात्रा - फोटो : अमर उजाला
सनलायन में बीएचयू, आईआईटी बीएचयू, भोपाल, नागपुर सहित अन्य संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने अपने सुरों का जादू बिखेरा तो राजपुताना ग्राउंड में दिल्ली विश्वविद्यालय, आईआईटी बीएचयू, रामजस कॉलेज, एसपीए भोपाल, लखनऊ , आजमगढ़ की डांस एकेडमी ने अपनी शानदार प्रस्तुतियां दीं। 
तस्वीरें: कपड़े से नहीं अखबार से बनाई गई हैं ये ड्रेसेज, IIT BHU में युवाओं ने किया कमाल,देखकर आप भी कहेंगे वाह!

4 of 8
आईआईटी बीएचयू का सांस्कृतिक उत्सव काशीयात्रा - फोटो : अमर उजाला
ग्राफिक ऐरा के युवाओं ने नेपाल का पारंपरिक नृत्य पेश किया तो गाजियाबाद की टीम ने भरतनाट्यम।  दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्रों ने पंजाबी नृत्य से सभी में जोश भर दिया। लखनऊ के एसआरएमवी ने लावणी की प्रस्तुति पर सभी को झुमाया तो कोलकाता की टीम ने बांग्ला गीत पर कथक किया। 
विज्ञापन

5 of 8
आईआईटी बीएचयू का सांस्कृतिक उत्सव काशीयात्रा - फोटो : अमर उजाला
वहीं शताब्दी भवन में माइम के जरिये युवाओं ने विभिन्न मुद्दों पर अपने चेहरे के हाव भाव से दर्शकों का दिल जीत लिया। वहीं फेस पेंटिंग में युवाओं ने मौसम, हरियाली, पर्यावरण सहित अन्य विषय को चुना। 
विज्ञापन

6 of 8
आईआईटी बीएचयू का सांस्कृतिक उत्सव काशीयात्रा - फोटो : अमर उजाला
बिट बॉक्सिंग और रैप बैटल में भी युवाओं ने धमाल मचाया। खुद की लिखी कविताओं को आईआईटीयंस ने रैप और बिट बॉक्सिंग के जरिये प्रस्तुत किया। सार्थक ने अपनी बिट बाक्सिंग से सभी को जोश से भर दिया। वहीं गुमनाम ने सबको पता था तू मेरा मैं तेरा... को रैप कर जजों की सराहना लूटी। प्रखर ने तेरी प्यारी फोटो... को बिट बाक्सिंग स्टाइल में रैप किया। वहीं संचित ने चार दिन सुन कर मैंने कर दिया मिस... पर बिट बाक्सिंग की। 
विज्ञापन

7 of 8
आईआईटी बीएचयू का सांस्कृतिक उत्सव काशीयात्रा - फोटो : अमर उजाला
वस्त्र शिल्प की प्रदर्शनी में टिशू पेपर, अखबार और रंगीन कागज की मदद से तो डिजाइनर ड्रेस तैयार कर दी। तकनीकी के हुनरमंदों में किसी ने लहंगा, किसी ने गाउन, वन पीस ड्रेस बनाई। 
विज्ञापन

8 of 8
गायक रफ्तार को सुनने के लिए उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
गीत-संगीत और फैशन के साथ लाइव बैंड की प्रस्तुति ने आखिरी दिन के कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। इसमें अनुराग हलदर ने लापरवाह यू है आज तू... जब से मिले हो हमको, बदला हर मंजर है...., ना था कोई साथ, न थामा कोई हाथ... जब सांसों में तेरी सासें घुली तो.... आदि गीतों पर गिटार, ड्रम की जुगलबंदी पर देर शाम तक सभी झूमते रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें