फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Masan Holi 2024: भूत-प्रेत संग झूमे और धधकती चिताओं के बीच खेली भस्म से होली, हरिश्चंद्र घाट पर उमड़ा हुजूम

Wed, 20 Mar 2024 05:12 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Holi 2024 : हरिश्चंद्र घाट पर बुधवार को मसाने की होली खेलने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे। इस दौरान जलती चिताओं के बीच भस्म की होली खेली गई। हरिश्चंद्र घाट पर शिव भक्तों का हुजूम इस कदर उमड़ा हुआ था कि पैर रखने की जगह भी नहीं बची थी।
विज्ञापन
1 of 8
Masane ki holi - फोटो : रोहित सोनकर
काशी की अनोखी होली खेलने बुधवार को हरिश्चंद्र घाट पर लाखों की भीड़ पहुंची। शोभायात्रा में नरकंकाल पहनकर तांडव करते हुए भोलेभक्त घाट तक पहुंचे। अनोखी होली खेलने के लिए हरिश्चंद्र घाट पर शिव भक्तों का हुजूम इस कदर उमड़ा हुआ था कि पैर रखने की जगह भी नहीं बची थी। एक तरफ शव की कतार के बीच करुण कंद्रन तो दूसरी तरफ हर-हर महादेव का उद्घोष सुनाई दे रहा था। इस दौरान जलती चिताओं के बीच होली खेली गई। भारी भीड़ के बीच होरी खेलें मसाने में... के बोल पर लोग थिरकते रहे। चिता भस्म की होली में जनसैलाब देखते ही बन रहा। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...

विज्ञापन

2 of 8
Masane ki holi - फोटो : रोहित सोनकर
नरकंकाल शिव तांडव कर रहे थे तो भूत पिशाच ताल से ताल मिला रहे थे। भस्म उड़ाती शिवगणों की टोली जब निकली तो हर कोई पल भर के लिए ठिठक गया। बुधवार को काशी मोक्षदायिनी सेवा समिति की ओर से रंगभरी एकादशी पर बाबा मशान नाथ की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। हरिश्चंद्र घाट पर मसान की होली में भस्म और रंग-गुलाल उड़े। एक लाख से अधिक भक्त मसान की होली में शामिल हुए।
विज्ञापन

3 of 8
Masane ki holi - फोटो : रोहित सोनकर
बुधवार को बाबा मशान नाथ की शोभायात्रा रविंद्रपुरी स्थित बाबा कीनाराम के मठ के सामने से निकली। शोभायात्रा में लाग विमान, डमरू दल, नंदी और बैंड बाजा के साथ भक्तों की टोली निकली। शोभायात्रा रविंद्रपुरी, भेलूपुरा, सोनारपुरा होते हुए हरिश्चंद्र घाट पर समाप्त हुई। 

4 of 8
Masane ki holi - फोटो : रोहित सोनकर
भूत, पिशाच, नरकंकाल, चुड़ैल और शिवगणों की टोली झूमते-नाचते गाते हुए चल रहे थे। शिव और काली के स्वरूप में शोभायात्रा में शामिल कलाकारों की टोलियों का नृत्य भी आकर्षण का केंद्र रहा। शोभायात्रा के समापन के साथ ही मसान की होली की मस्ती शुरू हो गई।
विज्ञापन

5 of 8
Masane ki holi - फोटो : रोहित सोनकर
यहां शोभायात्रा पहुंचते ही ठंडी चिताओं की भस्म के साथ भभूत उड़ाई जाने लगी। साथ में कुछ युवक अबीर और गुलाल की भी बौछार घाटों से करने लगे। श्मशान पर अंतिम संस्कार के लिए शवों को लेकर गमगीन लोग भी घाट पर पहुंचते रहे। कहीं चिताएं लगती रहीं तो कहीं मुखाग्नि दी जाती रही।
विज्ञापन

6 of 8
Masane ki holi - फोटो : रोहित सोनकर
सबसे पहले बाबा मशान नाथ को चिता-भस्म और रंग गुलाल अर्पित किया गया। इसके बाद लोगों ने मसान की होली खेली।
विज्ञापन

7 of 8
Masane ki holi - फोटो : अमर उजाला
पूरी दुनिया में काशी ही एक ऐसा शहर है जहां महाश्मशान में भी फागुन मनाया जाता है। राग और विराग की नगरी काशी में हरिश्चंद्र घाट पर महाश्मशान पर बाबा भोले के भक्तों ने चिता भस्म की होली खेली। काशी की यह विधान युगों पुरानी मानी जाती है।
विज्ञापन

8 of 8
हरिश्चंद्र घाट पर चिता भस्म की होली - फोटो : अमर उजाला
भक्तों ने चिता भस्म के साथ ही गुलाल-अबीर उड़ाकर मसान की होली खेली। इस दौरान पवन कुमार चौधरी, अंशुमान जायसवाल, वेदवति देवी, माधुरी देवी, रिंकी देवी आदि मौजूद थे। धन्यवाद केशव जालान ने किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें