मिर्जापुर में बाढ़ में फंसे पशु
- फोटो : अमर उजाला
मिर्जापुर में छानबे, कोन, मझवां, सीटी, पड़री, सीखड़, नरायनपुर विकास खंड में गंगा के तटवर्ती गांवों में बाढ़ का पानी पहुंच गया है। सड़कों पर पानी भर जाने से संपर्क टूट गया है। गांवों तक पहुंचने के लिए केवल नाव ही सहारा है। शनिवार को शाम चार बजे प्रति घंटे एक सेंटीमीटर की गति से गंगा के जलस्तर में बढ़ाव हो रहा था। गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु पार करते हुए 78.44 मीटर पर पहुंच गया है। खतरे का निशान 77.724 मीटर है।