फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर वायरल पोस्ट, जयडेन के स्मिथ को बनाया फ्रेंड तो हो जाएंगे हैक

Thu, 13 Jul 2017 10:45 AM IST
amarujala.com, written by शैलेश कुमार शुक्ल
विज्ञापन
1 of 8
Facebook
भारत समेत पूरी दुनिया में फेसबुक पर इन दिनों एक वायरल हो रही है। इसमें लिखा है कि जयडेन के स्मिथ की फ्रेंड रिक्वेस्ट को स्वीकार न करें, नहीं तो आपका अकाउंट हैक हो जाएगा। यह खतरा सही है या नहीं, आगे की स्लाइड में जानें वायरल होते इस फेसबुक पोस्ट की हकीकत...
विज्ञापन

2 of 8
Facebook
करीब दो अरब लोगों के दिलों पर राज करने वाली सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक पर एक पोस्ट वायरल हो रही है। यह पोस्ट फेसबुक मैसेंजर के जरिये लोग एक दूसरे को भेज रहे हैं। इस पोस्ट की हकीकत जानने से पहले, यह जानते हैं कि इसमें लिखा क्या है।
विज्ञापन

3 of 8
facebook hack
इस पोस्ट में अंग्रेजी में लिखा है कि कृपया आप अपने फेसबुक मैसेंजर के सभी दोस्तों को बताएं कि जयडेन के स्मिथ के फ्रेंडशिप रिक्वेस्ट को स्वीकार न करें। वह एक हैकर है। उसके पास एक ‌सिस्टम है जिसके जरिये वह आपके फेसबुक एकांउट से जुड़ जाएगा।

4 of 8
फेसबुक
इस मैसेज में आगे लिखा है कि यदि आपके कांटैक्ट के किसी व्यक्ति ने उसका फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार कर लिया तो आप भी हैक हो जाएंगे। इसलिए यह सुनिश्चित करें कि आपके सभी मित्र इसे जान लें। धन्यवाद। जैसे यह संदेश आया है, इसी तरह इसे आगे बढ़ाएं।
विज्ञापन

5 of 8
Facebook - फोटो : Wix
फेसबुक मैसेंजर पर वायरल हो रही इस धमकी भरी पोस्ट को बिना सोचे समझे पूरी दुनिया में लोग एक दूसरे को फारवर्ड कर रहे हैं। अगर आप यह सोच रहे हैं कि इस पोस्ट में लिखी बात सही है, या नहीं तो अगली स्लाइड जरुर पढ़ें। आपकी हरेक शंका का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन

6 of 8
Facebook video service
दोस्तों फेसबुक मैसेंजर पर वायरल हो रही इस पोस्ट से डरने की जरुरत नहीं है। इसकी कई वजहें हैं। वस्तुतः यह एक फर्जी मैसेज है जिसे लोग बिना जाने समझे फारवर्ड कर रहे हैं। जयडेन के स्मिथ के नाम से ऐसा कोई फेसबुक एकाउंट नहीं है जो लोगों को इतने बड़े पैमाने पर जोड़ रहा है।
विज्ञापन

7 of 8
फेसबुक रिएक्शन - फोटो : Wired
और यदि जयडेन के स्मिथ के नाम का कोई एकाउंट है भी तो वह केवल फ्रैंड बनने से ही आपके अकाउंट को हैक नहीं कर सकता है। आपका अकाउंट पासवर्ड प्रोटेक्टेड होता है। साथ ही बड़े पैमाने पर लोगों को फ्रेंडशिप रिक्वेस्ट भेजना फेसबुक के नियमों के खिलाफ है।
विज्ञापन

8 of 8
फेसबुक
यदि ऐसा कोई करता भी है तो फेसबुक उसे ब्लॉक कर सकता है। वस्तुतः यह सोशल मीडिया में इन्हीं शब्दावलियों के साथ अलग अलग नाम से पहले भी चेतावनी भरे मैसेज आते रहे हैं। इस प्रकार यह वायरल पोस्ट भी फर्जी है। इसे फैलाने से बचें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें