फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Electricity Workers Strike: वाराणसी समेत पूर्वांचल में बिजली कर्मियों की हड़ताल से हाहाकार, कई जगह प्रदर्शन

Fri, 17 Mar 2023 06:07 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 7
वाराणसी के महेशपुर में पेयजल का संकट - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी समेत पूर्वांचल के जिलों में बिजली कर्मियों के हड़ताल से स्थिति गंभीर होती जा रही है। शुक्रवार को वाराणसी के महेशपुर, भिटारी, सरस्वतीनगर व पांडेयपुर सहित कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे पेयजल का संकट रहा। पांडेयपुर में बिजली गुल होने से नाराज तमाम लोग सड़क पर उतर आए और जाम लगाकर नाराजगी जताई। तमाम इलाकों में हैंडपंप से पानी भरकर काम चला गया। लोग साइकिल या फिर वाहनों की मदद से पानी ले जाते देखे गए।

रामनगर औद्योगिक क्षेत्र में पूरी रात बिजली नहीं रही। चांदपुर औद्योगिक क्षेत्र में भी फॉल्ट व ट्रिपिंग की समस्या बनी रही। इससे औद्योगिक इकाइयों का उत्पादन प्रभावित हुआ है। इस पर आईआईए के पदाधिकारियों ने नाराजगी जताई है। दूसरी तरफ पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड और जिला प्रशासन ने आपूर्ति व्यवस्था को बहाल रखने का प्रयास किया।


Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
एस राजलिंगम ने छावनी स्थित पन्नालाल पार्क उपकेंद्र का निरीक्षण किया - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने छावनी स्थित पन्नालाल पार्क उपकेंद्र का निरीक्षण किया। इसी तरह आजमगढ़, गाजीपुर, बलिया, मऊ, चंदौली, जौनपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र और भदोही में भी बिजली का संकट बना रहा है। आजमगढ़ में पेयजल का संकट रहा।
विज्ञापन

3 of 7
बिजली निगम कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार - फोटो : अमर उजाला
निजीकरण और सेवा शर्तों में कटौती के विरोध में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति का आंदोलन जारी है। इसका असर बिजली आपूर्ति पर पड़ा है। नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में आपूर्ति कई-कई घंटे तक बाधित रही।

4 of 7
कंट्रोल रूम में वाराणसी डीएम - फोटो : अमर उजाला
बिजली कर्मियों की हड़ताल से निपटने के लिए प्रशासन द्वारा पूरी व्यवस्था की गई है। लेकिन, फॉल्ट को दूर करने के उसे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर के कई फीडरों में फॉल्ट को दूर नहीं किया जा सका। जिसका परिणाम है कि लाखों की आबादी बिजली और पानी को तरस गई। 
विज्ञापन

5 of 7
समझौता पूर्ण यज्ञ - फोटो : अमर उजाला
आंदोलन के चौथे दिन शुक्रवार को  संघर्ष समिति के सदस्यों ने वाराणसी के भिखारीपुर स्थित हनुमान मंदिर में समझौता पूर्ति यज्ञ का आयोजन किया गया। बिजली अधिकारी, कर्मचारी और संविदा कर्मचारियों ने मिलकर आंदोलन को सफल बनाने के लिए पूर्ति यज्ञ किया।
विज्ञापन

6 of 7
औद्योगिक इकाइयों में बंद हुआ काम - फोटो : अमर उजाला
वहीं दूसरी ओर यज्ञ स्थल के आसपास भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रही। मंदिर के दोनों गेट पर भी पुलिस के जवानों की ड्यूटी लगाई गई थी। फायर ब्रिगेड और वज्र वाहन भी बुला लिया गया था। एसीपी भेलूपुर प्रवीण कुमार मौके पर मौजूद रहे। अचानक पुलिस फोर्सकी संख्या बढ़ते देख अफसर और कर्मचारी भयभीत नजर आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बिजली कटौती से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
शासन के निर्देश पर प्रशासन की ओर से बिजली कर्मियों की हड़ताल से निपटने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। काफी हद तक प्रशासन अपने इस मकसद में कामयाब भी हुआ है। जहां फॉल्ट नहीं है वहां तो प्रशासन लोगों को निर्बाध बिजली उपलब्ध करा रहा है लेकिन जहां फॉल्ट है वहां प्रशासन खुद को लाचार पा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें