देव दीपावली पर पहली बार काशी चेत सिंह घाट की दीवारों पर थ्री डी प्रोजेक्शन मैपिंग के जरिये धर्म का व्याख्यान होगा। काशी आने वाले पर्यटक मां गंगा के पृथ्वी पर अवतरण व देव दीपावली का कथा सुन सकेंगे। गंगा की गोद में लेजर और लाइट मल्टीमीडिया शो के माध्यम से भगवान शिव के भजनों की प्रस्तुति भी होगी। 20 मिनट का शो कई बार दिखाया जाएगा, जिससे देव दीपावली पर वाराणसी के घाटों पर आने वाले सभी श्रद्धालु देख सकेंगे।
मॉडर्न स्टेज सर्विसेज के अनुभव गुप्ता के अनुसार, पांच दिन के रिकॉर्ड समय में गंगा अवतरण, देव दीपावली की धार्मिक जानकारी और शिव भजनों के 5-6 ट्रैक शूट कर अंतिम रूप दिया गया है। टेक्नीशियन व इंजीनियर मिलाकर 250 से अधिक लोगों की टीम लगी है। इस शो का प्रोजेक्शन 20 लेजर प्रोजेक्टर के माध्यम से होगा। इसमें संगीत की ध्वनि के साथ लेजर और लाइट्स का एक अनूठा तालमेल देखने को मिलेगा।