फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कसूर था प्यार करना: दबंगों ने युवक की काट दी जीभ, अब बोल नहीं सकता- इशारों से बता रहा बर्बरता की कहानी

Mon, 13 Mar 2023 01:41 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
विज्ञापन
1 of 5
कटी जीभ को दिखाता युवक - फोटो : अमर उजाला
प्रेम प्रसंग के एक मामले में दबंगों ने एक युवक के साथ दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम दिया। लड़की से रिश्ता रखने से नाराज परिजनों रविवार रात युवक का गला घोंटने का प्रयास किया। सिर पर डंडे से प्रहार किया और फिर धारदार हथियार से उसकी जीभ काट दी। लहूलुहान हाल में घर पहुंचे युवक को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वह बोल नहीं पा रहा है। इशारों से खुद के साथ हुई बर्बरता की कहानी बताकर रो पड़ता है। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। परिजनों के तहरीर के आधार पर पुलिस जांच की बात कह रही है।

घटना उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के विंढमगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सलैयाडीह गांव की है। गांव निवासी कामेश्वर यादव ने बताया कि उनका पुत्र अनिल यादव (27) बाहर काम करता है। रविवार देर रात वह लहूलुहान हाल में घर पहुंचा। उसका जीभ कटा हुआ था। वह कुछ बोल नहीं पा रहा था। शरीर पर भी गंभीर चोटें आईं थी। 
विज्ञापन

2 of 5
विंढमगंज थाना क्षेत्र की घटना - फोटो : सोशल मीडिया
बेटे को इस हालत में देख पिता परेशान हो उठे। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अभिषेक प्रताप सिंह के साथ जाकर मौखिक रूप से पुलिस को दी। और बेटे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।  पीड़ित अनिल यादव के बड़े भाई मनोज के मुताबिक झारखंड के सीमावर्ती गढ़वा जिले की एक लड़की से अनिल का प्रेम सम्बंध है। 
विज्ञापन

3 of 5
 कुछ दिन पहले दोनों घर से भागकर हरियाणा चले गए थे। इस बात की जानकारी होने पर लड़की के परिजन चार दिन पूर्व हरियाणा जाकर उसे ले आए। मनोज ने आरोप लगाया कि लड़की के घरवालों ने ही अनिल को रविवार शाम को फोन कर बुलाया था। 

4 of 5
मारपीट - फोटो : social media
आरोप लगाया कि मिलने के बहाने बुलाकर अकेले में पाकर अनिल की ऐसा दशा लड़की के परिजनों ने ही की है। उनकी कोशिश हत्या करने की ही थी। किसी तरह से अनिल जान बचाकर भागा और घर पहुंचा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विंढमगंज थाना क्षेत्र की घटना - फोटो : अमर उजाला
थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ठाकुर ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। मामला संदिग्ध लग रहा है। घटनास्थल भी थाना क्षेत्र का नहीं है। फिर भी प्रार्थना पत्र के आधार पर समुचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें