फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विश्वनाथ: गंगा तट से बाबा की चौखट तक उमड़ा आस्था का सैलाब, चार किलोमीटर से अधिक लंबी रही भक्तों की कतार

Sat, 18 Feb 2023 10:48 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
काशी विश्वनाथ में उमड़ा आस्था का सैलाब - फोटो : अमर उजाला
हर-हर, बम-बम, जय-जय श्री काशी विश्वनाथ...के जयकारे गंगा तट से बाबा की चौखट तक गूंज उठे। फागुन के महीने की महाशिवरात्रि पर आस्थावानों भीड़ से बाबा विश्वनाथ का धाम ठसाठस भर गया। मंगला आरती के बाद से शुरू हुआ दर्शन पूजन का सिलसिला अनवरत चलता रहा। 
विज्ञापन

2 of 5
काशी विश्वनाथ में उमड़ा आस्था का सैलाब - फोटो : अमर उजाला
रात भर जागे बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला अटूट रहा। शाम छह बजे तक साढ़े चार लाख से अधिक शिवभक्तों ने बाबा दरबार में हाजिरी लगाई। 
विज्ञापन

3 of 5
काशी विश्वनाथ में उमड़ा आस्था का सैलाब - फोटो : अमर उजाला
दूसरी तरफ मार्कंडेय महादेव मंदिर कैथी में भी आस्था का सैलाब उमड़ा। मंदिर प्रबंधन के मुताबिक, चार लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने भगवान भोले शंकर की पूजा-अर्चना की है।

4 of 5
हर-हर महादेव के उद्घोष से शिव नगरी गूंज उठी। - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को मंगला आरती के बाद श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के कपाट आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। मध्यरात्रि से ही बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए कतारबद्ध श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव... का जयघोष किया। सुबह 11 बजे तक लगभग दो लाख भक्तों ने बाबा दरबार में हाजिरी लगाई और एक बजे तक यह आंकड़ा पौने तीन लाख तक पहुंच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सड़कों पर नजर आए भगवान शिव के कई प्रतिरूप - फोटो : अमर उजाला
शाम को छह बजे तक साढ़े चार लाख शिवभक्तों ने बाबा के दरबार में दर्शन किए। काशी विश्वनाथ धाम से गोदौलिया, लक्सा और दशाश्वमेध घाट तक श्रद्धालुओं की कतार लगी थी तो दूसरी कतार चौक थाने के आगे बांसफाटक तक लगी थी। इसके अलावा अन्य प्रमुख शिवमंदिरों में आस्थावानों की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें