पापा ने पहले मम्मी का गला दबाया फिर गड़ासे से गर्दन काट दी। सिसकियों के साथ दो मासूमों ने जब पुलिस को यह बात बताई तो मौके पर मौजूद हर कोई दंग रह गया। घटना यूपी के गाजीपुर की है। आगे की स्लाइड्स में जानें पूरा मामला...
विज्ञापन
2 of 6
ghazipur
- फोटो : अमर उजाला
करीमुद्दीनपुर थाने के नरयनापुर गांव निवासी श्रीकिशुन राम के बेटे रमेश राम की शादी वर्ष 2008 में मंगनी राम की बेटी सुनीता के साथ हुई थी। शादी के कुछ वर्ष बाद तक पति-पत्नी के बीच संबंध अच्छे रहे। दोनों के दो बच्चे हैं। बीच में रमेश अपनी पत्नी को लेकर हैदराबाद चला गया। वहां कई साल तक एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी किया।
विज्ञापन
3 of 6
ghazipur
- फोटो : अमर उजाला
नौकरी के दौरान रमेश को नशे की लत लग गई और वह अपनी पत्नी को आए दिन मारने-पीटने लगा। वह पत्नी को हमेशा शक की निगाह से देखता तथा गैर मर्द के साथ नाजायज संबंध होने का आरोप भी मढ़ता था। इसी बात को लेकर आए दिन दोनों में मारपीट होती रहती थी। रमेश करीब एक वर्ष पहले पत्नी को हैदराबाद से गांव लेकर चला आया, लेकिन दोनों के बीच विवाद खत्म नहीं हुआ।
4 of 6
गड़ासे
- फोटो : अमर उजाला
सुनीता का मायका करीमुद्दीनपुर थाने के कामूपुर गांव में है। पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद को खत्म करने के लिए सुनीता के पिता मंगनी राम ने भी कई बार पंचायत की, लेकिन मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा था। गुरुवार की रात दोनों का किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। पति ने पत्नी को सबक सिखाने की धमकी दी।
विज्ञापन
5 of 6
ghazipur
- फोटो : अमर उजाला
सुनीता रात में अपने दोनों बच्चों यशवंत (7) और बिट्टू (5) को लेकर छत पर सोने चली गई। देर रात पति रमेश भी छत पर पहुंचा। इसके बाद पहले रमेश ने सुनीता का गला दबाया उसके बाद गड़ासे से गला काट कर हत्या कर दी। बच्चों ने मां को खून से लथपथ देख जोर-जोर से रोने-चिल्लाने लगे। इसके बाद परिवार के अन्य सदस्य छत पर पहुंचे। सुनीता को खून से सना देख सभी घर छोड़ कर भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के दोनों बेटे यशवंत तथा बिट्टू से पूछताछ की। तब उन्होंने घटना बताई।
इस संबंध में सीओ मुहम्मदाबाद महिपाल पाठक ने बताया कि विवाहिता की हत्या के मामले में पिता मंगनी राम ने तहरीर दी है। पुलिस ने पति रमेश राम के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर धर पकड़ शुरू कर दी है। उधर, एसपी सोमेन वर्मा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए हत्याकांड के तत्काल खुलासे के लिए पुलिस टीम गठित कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।