पुलिस ने युवकों को पकड़ा तो बिगड़े हालात :
इसी बीच पुलिस माहौल बिगाड़ने वाले दो-तीन लोगों को पकड़कर थाने ले जाने लगी। यह देखकर ग्रामीण आक्रोशित हो गए और पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस और ग्रामीणों के बीच घमासान शुरू हो गया जो करीब तीन घंटे तक चलता रहा। उपद्रवियों को रोकने के लिए पुलिस को दो राउंड हवाई फायरिंग करनी पड़ी। तब जाकर मामला शांत हुआ। इस दौरान सदर तहसीलदार गुलाब चंद्रा, सुखपुरा प्रभारी नागेश उपाध्याय (45), दारोगा सुनील कुमार सिंह (40), सिपाही प्रवीण कुमार (24) सहित दो दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी व दर्जनों ग्रामीण चुटहिल हो गए। गांव में तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल व पीएसी तैनात कर दी गई है। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक विजय पाल सिंह, एडीएम रामआश्रय, सदर एसडीएम अश्वनी श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी आदि पहुंच गए और मोर्चा संभाला।