फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ः पुलिस थाने के पास बदमाशों ने व्यवसायी की गोली मारकर की हत्या

Sun, 12 Aug 2018 10:51 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
1 of 10
azamgarh - फोटो : अमर उजाला
यूपी में अपराधियों के अंदर पुलिस का खौफ खत्म हो गया। आजमगढ़ में शनिवार की सुबह बाइक पर आए बदमाशों ने एक मिष्ठान व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी। थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद भी पुलिस के मौके पर नहीं पहुंचने से आक्रोशित बाजारवासियों ने चक्काजाम कर दिया। घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। बड़े भाई ने दो नामजद समेत तीन अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। आगे की स्लाइड्स में देखें...
 
विज्ञापन

2 of 10
azamgarh - फोटो : अमर उजाला

अहरौला के गिलौला बाजार निवासी जितेंद्र उर्फ नाटे मोदनवाल (35) अहरौला बाजार के पकड़ी बाईपास पर मिठाई की दुकान थी। शनिवार की सुबह वह अपने दो नौकरों रवि और नीरज के साथ दुकान पर नाश्ता तैयार कर रहे थे। सुबह लगभग आठ बजे एक बाइक सवार दो युवक दुकान पर पहुंचे। दोनों ने नाश्ता किया और काउंटर पर पहुंच कर जितेंद्र को रुपये भी दिए। 

 
विज्ञापन

3 of 10
azamgarh - फोटो : अमर उजाला
युवकों से रुपये लेकर जितेंद्र जैसे ही पीछे घूमा कि युवकों ने उस पर ताबड़तोड़ फायर झोंक दिया। जितेंद्र के सिर में दो गोली और हाथ में एक गोली लगी। गोली लगने के बाद जितेंद्र सड़क की तरफ भागा और गिर पड़ा। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं घटना के अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश फायरिंग करते हुए थाने के सामने से फुलवरिया की तरफ फरार हो गए। 

 

4 of 10
azamgarh - फोटो : अमर उजाला
मात्र दो सौ मीटर दूर थाने से पुलिस को पहुंचने में एक घंटे से अधिक का समय लगा। जिस पर आक्रोशित लोगों ने सड़क पर शव रख जाम लगा कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सवा घंटे बाद सीओ बूढ़नपुर रामजनम मौके पर पहुंचे तो लोग पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। चार घंटे बार एसपी रविशंकर छवि और एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। एसपी के आश्वासन पर लोग शांत हुए और जाम समाप्त हुआ। 

 
विज्ञापन

5 of 10
azamgarh - फोटो : अमर उजाला
व्यवसायी जितेंद्र मोदनवाल कई सालों से बदमाशों की टारगेट पर था। पूर्व में भी उस पर दो बार जानलेवा हमला हो चुका था। बताया जाता है कि जितेंद्र की कुछ आपराधिक किस्म के लोगों से काफी दिनों से रंजिश चल रही थी। जितेंद्र ने थाने में तहरीर भी दी थी, लेकिन पुलिस ने उसका मुकदमा दर्ज नहीं किया था। जितेंद्र मोदनवाल परिवार का अकेला कमाऊ पूत था। उसकी दुकान की बदौलत ही पूरे परिवार का खर्च चलाता था। वह तीन भाईयों में दूसरे नंबर पर था। उसके दो पुत्र और एक पुत्री बताये गये है। बड़ा पुत्र अभी मात्र 12 साल का है। घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। 

 
विज्ञापन

6 of 10
bullet - फोटो : अमर उजाला
जितेंद्र की हत्या के खिलाफ पूरा बाजार एकजुट हो गया था। घटना के सवा घंटे बाद सीओ के पहुंचने पर बाजार वासी आक्रोशित हो उठे थे और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे थे। स्थिति तो काफी बिगड़ गयी थी और लोग पुलिस को खदेड़ने भी लगे। एसपी रविशंकर छवि के पहुंचने और 24 घंटे में गिरफ्तारी के आश्वासन पर लाश जाम स्थल से पुलिस उठा सकी। 
 
विज्ञापन

7 of 10
azamgarh - फोटो : अमर उजाला
घटना की जानकारी होने पर क्षेत्रीय विधायक डॉ. संग्राम यादव और पूर्व सांसद रमाकांत यादव भी मौके पर पहुंच गये थे। दोनो नेताओं ने एसपी से घटनाक्रम की जानकारी लेने के साथ ही हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी की मांग उठायी। दिनदहाड़े हुई घटना से परिजनो ही नहीं बाजार वासियों में भी आक्रोश देेखने को मिला। मिठाई व्यापारी की हत्या से आक्रोशित बाजार वासी शनिवार को पूरे दिन अपनी दुकाने बंद रख कर शोक मनाया। 

 

8 of 10
azamgarh - फोटो : अमर उजाला
घटना के समय दुकान पर मृत मिठाई व्यापारी जितेंद्र मोदनवाल के साथ मौजूद नौकर रवि ने बताया कि हत्यारे पूर्व में भी कई बार दुकान पर चाय पीने और नाश्ता करने आ चुके है। अक्सर ही इन युवकों के दुकान पर आने के चलते शनिवार की सुबह भी कोई इनकी तरफ ध्यान नहीं दिया कि वे इतनी बड़ी घटना को अंजाम देने आए हैं। 

 

9 of 10
azamgarh - फोटो : अमर उजाला
जितेंद्र को अपनी रंजिश का अंदाजा था। जिसके चलते ही वह अपने दुकान पर सीसी टीवी कैमरा भी लगा रखा था। जो तीन दिन पूर्व ही खराब हो गया था। जिसे ठीक कराने के लिए जितेंद्र ने मैकेनिक भी बुलाया हुआ था। पुलिस अब बाजार में लगे अन्य लोगों के सीसी टीवी कैमरे की फुटेज की जांच कर बदमाशों के पहचान की कवायद में जुट गयी है।  

 
विज्ञापन

10 of 10
azamgarh - फोटो : अमर उजाला
एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि मिठाई व्यवसायी की हत्या पुरानी रंजिश का नतीजा है। परिजनों ने दो नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर मुकदमा भी पंजीकृत कर लिया गया है। नामजद आरोपियों में राहुल और विक्की शामिल है। हत्याकांड के जल्द खुलासा के लिए सीओ बूढ़नपुर के निर्देशन में चार टीमें बनायी गई है। जिसमें एसओ अहरौला, एसओ महराजगंज और एसओ सरायमीर के साथ ही स्वाट टीम शामिल है। चारों टीमे नामजद और अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुट गई है। जल्द ही इस हत्याकांड का पुलिस पटाक्षेप कर देगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें