फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यह कैसा प्यार, जब हासिल न हो तो मार दो, भोजपुरी गायिका भी इसका शिकार

Thu, 29 Jun 2017 10:52 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
1 of 7
Bhojpuri Singer Soni Sinha - फोटो : अमर उजाला
बनारस के अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रही भोजपुरी गायिका सोनी सिन्हा क्या कसूर ‌था। सिर्फ यह कि उससे कोई प्यार करता था और सोनी इससे अंजान थी। यह कैसा प्यार कि हमलावर ने अपने ही प्यार जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन

2 of 7
Bhojpuri Singer Soni Sinha - फोटो : अमर उजाला
बनारस से अपने गाने की रिकॉर्डिंग कर मऊ स्थित अपने घर लौटी भोजपुरी गायिका सोनी सिन्हा का मंगलवार रात किसी सिरफिरे ने उनके घर पर ही गला काट दिया। घायल सोनी को रात को पहले मऊ के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनका खून काफी बह गया था, इसलिए यहां उन्हें खून चढ़ाया गया।
विज्ञापन

3 of 7
Bhojpuri Singer Soni Sinha - फोटो : अमर उजाला
खून चढ़ाने के बाद भी हालत गंभीर होने पर उन्हें बनारस रेफर कर दिया गया। जहां वह जिंदगी और मौत से जूझ रही हैं। बताया जा रहा है कि हमलावर सोनी से एकतरफा प्यार करता था। इसकी सोनी को जानकारी नहीं थी। एकतरफा प्यार में पागल आशिक ने यह खौफनाक हरकत कर दी।

4 of 7
Bhojpuri Singer Soni Sinha - फोटो : अमर उजाला
घटना के बाद से सोनी के जानने वाले और भोजपुरी जगत के लोगों का जमावड़ा जिला अस्पताल पर लग गया। घटना के समय सोनी वाराणसी से बोल बम के गाने की रिकार्डिंग करके घर पहुंची थी। उधर, सोनी के परिवार के लोगों ने थाने में मुकदमा लिखने के लिए तहरीर दी।
विज्ञापन

5 of 7
Bhojpuri Singer Soni Sinha - फोटो : अमर उजाला
वहीं इस हमले से भोजपुरी जगत के कलाकारों में काफी आक्रोश है। उन्होंने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। सोनी 2013 में महुवा चैनल पर आयोजित जिला टॉप कार्यक्रम में मऊ का प्रतिनिधित्व भी कर चुकी हैं। इसके साथ सा‌थ कई भोजपुरी एल्बम और फिल्मों में बतौर सिंगर गाना भी गा चुकी है।
विज्ञापन

6 of 7
Bhojpuri Singer Soni Sinha - फोटो : अमर उजाला
21 साल की सोनी सिन्हा को भोजपुरी सिनेमा में पहचान 2013 में मिली। उन्होंने महुआ चैनल के 'सुर संग्राम' शो से शुरुआत की थी। टीवी शो के अलावा वो 15 से ज्यादा म्यूजिक एल्बम्स में काम कर चुकी हैं। फिलहाल वो 'सावन' नाम के एल्बम की शूटिंग में बिजी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Bhojpuri Singer Soni Sinha - फोटो : अमर उजाला
सोनी ने गाज़ीपुर, आजमगढ़, महराजगंज, पटना, सासाराम, बलिया समेत कई शहरों में स्टेज शो किए हैं। बताते चलें कि भोजपुरी गायिका सोनी सिन्हा ने कुछ वर्ष पूर्व प्रेम प्रसंग में सिंदूर भी पी लिया था। किसी तरह से उसकी जान बच पाई। सोनी ने कम उम्र में ही भोजपुरी जगत में अपनी एक अलग पहचान बना ली। एल्बम, फिल्म से लेकर स्टेज शो में सोनी की काफी डिमांड रहती। जिसके कारण उसकी लोकप्रियता काफी बढ़ गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें