फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारा अली खान की फिल्म की शूटिंग बंद कराने की मांग कर रहे ग्रामीण, बताई ये बड़ी वजह

Sun, 15 Mar 2020 07:14 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
विज्ञापन
1 of 4
सारा अली खान। - फोटो : Social Media
चंदौली जिले के इलिया क्षेत्र के खरौझा गांव में फिल्म अतरंगी रे शूटिंग चल रही है। गांव के लोग कोरोना वायरस को लेकर चिंतित हैं। शूटिंग में आए दिन बाहर से अभिनेता-अभिनेत्रियों सहित फिल्म से जुड़े लोग लोगों का आना बना हुआ है। इसको लेकर ग्रामीण कोरोना वायरस के फैलने की आशंका से सशंकित हैं। वहीं लखनऊ में चल रही फिल्म की शूटिंग बंद कर दी गई है।
विज्ञापन

2 of 4
ग्रामीणों का कहना है कि शूटिंग के दौरान हजारों लोगों की भीड़ एकत्र होती है। शूटिंग में हिस्सा लेने के लिए बाहरी लोगों का हर दिन आना-जाना लगा रहता है। जिला प्रशासन की ओर से उनके स्वास्थ्य के परीक्षण का भी कोई इंतजाम नहीं किया गया है।
विज्ञापन

3 of 4
ग्राम प्रधान अमृता श्रीवास्तव ने कहा कि जहां इस भयानक बीमारी के बाबत शासन प्रशासन गंभीर है, वहीं हर दिन शूटिंग के दौरान हजारों की भीड़ एकत्रित हो रही है। बाहरी लोगों का भी लगातार आना-जाना बना हुआ है।
विज्ञापन

4 of 4
राज्य सरकार ने शासनादेश जारी कर सभी स्कूलों व कालेजों को 22 मार्च तक बंद करने का आदेश दिया है लेकिन फिल्म की शूटिंग जारी है। ऐसे में ग्रामीण बीमारी को लेकर भयभीत नजर आ रहे हैं। उन्होंने जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए तत्काल फिल्म शूटिंग बंद कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें