भदोही के औराई कोतवाली से कुछ दूर स्थित एकता दुर्गा पूजा पंडाल में रविवार रात करीब आठ बजे आरती के समय आग लग गई। हादसे में 67 लोग झुलस गए। जबकि तीन बच्चे समेत पांच लोगों की मौत हो चुकी है। भदोही डीएम गौरांग राठी ने इसकी पुष्टि की है। झुलसने वालों में महिलाएं और बच्चे ज्यादा हैं। वाराणसी के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करीब 20 लोगों की हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। मृतकों में अंकुश सोनी (12), जया देवी (45), आरती चौबे (48), हर्ष वर्धन (8) और नवीन (10 ) शामिल है। डीएम के मुताबिक, आशंका है कि शार्ट सर्किट से आग लगी है। आग लगने के बाद वहां भगदड़ मच गई। देखते ही देखते पूरा पंडाल धू-धूकर जलने लगा। मौके पर चीखपुकार मच गई। जिसे जिधर से रास्ता मिला भागने लगा। दमकल टीम ने एक घंटे में आग पर काबू पाया
विज्ञापन
2 of 9
Fire In Durga Pandal Bhadohi
- फोटो : अमर उजाला
भदोही जिले के औराई में पूजा पांडाल में आग लगने के बाद झुलसने वालों को पुलिस ने ग्रीन कॉरिडोर बनाकर अस्पताल तक पहुंचाया। इसमें करीब 15 पीड़ितों को बीएचयू ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया, जबकि 20 घायलों को मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा के बर्न वार्ड में लाया गया।
विज्ञापन
3 of 9
Durga pandal bhadohi
- फोटो : अमर उजाला
बीएचयू अस्पताल की इमरजेंसी में भी डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ की टीम को अलर्ट कर दिया गया। पूजा पंडाल में आग लगने की जानकारी मिलने के बाद से ही पुलिस और जिला प्रशासन के साथ ही स्वास्थ्य महकमा अलर्ट हो गया।
4 of 9
बीएचयू ट्रामा सेंटर लाए गए झुलसे लोग
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी मिलने के बाद स्थानीय स्तर पर सीएमओ ने बीएचयू अस्पताल प्रशासन और मंडलीय अस्पताल के एसआईसी से बात कर पीड़ितों के इलाज संबंधी तैयारियां करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
5 of 9
भदोही में दुर्गा पंडाल में लगी भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
साथ ही जिले की सीमा से सटे स्वास्थ्य केंद्रों और 108 नंबर की एंबुलेंस सेवा से जुड़े लोगों को भी अलर्ट कर दिया गया। रात करीब सवा 11 बजे तक बीएचयू में करीब 15 पीड़ित पहुंच चुके थे, जहां चिकित्सकों ने इलाज शुरू कर दिया।
उधर मंडलीय अस्पताल तक आने में पीड़ितों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए पुलिस ने यहां तक पहुंचने वाले रास्तों पर ग्रीन कॉरिडोर बनाया। भदोही की घटना में झुलसे सभी लोगों को ग्रीन कॉरिडोर बनाकर बीएचयू और मंडलीय अस्पताल सुरक्षित पहुंचाया गया। सभी घायलों का इलाज समय पर शुरू हो सके, इसके लिए कमिश्नरेट पुलिस अलर्ट है। -ए सतीश गणेश, पुलिस आयुक्त
विज्ञापन
7 of 9
भदोही में दुर्गा पंडाल में लगी भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
औराई के दुर्गा पूजा पंडाल की घटना ने हर किसी को झकझोर दिया। शाम करीब आठ बजे जैसे आग लगी तो किसी को कुछ समझ में नहीं आया। करीब 20 मिनट बाद दमकल के वाहन मौके पर पहुंचे लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। सूचना पर भदोही और ज्ञानुपर से भी दमकल की गाड़ियां पहुंची। इधर झुलसे बच्चों और महिलाओं को अस्पताल ले जाने का सिलसिला शुरू हुआ। औराई के एंबुलेंस कम पड़ने पर जिला और मंडल से एंबुलेंस मंगाई गई।
8 of 9
बीएचयू ट्रामा सेंटर लाए गए झुलसे लोग
- फोटो : अमर उजाला
उसके बाद झुलसे लोगों को सीएचसी औराई, सूर्या ट्रामा सेंटर सहित अन्य निजी अस्पतालों में पहुंचाया गया। आग से झुलसे बच्चों की चीख सुनकर वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। घटना के बाद डीएम गौरांग राठी, एसपी डॉ. अनिल कुमार सहित पुरा पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया। शाम आठ बजे से रात 11 बजे तक अस्पतालों में अफरातफरी की स्थिति बनी रही।
भदोही में दुर्गा पूजा पंडाल में लगी भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
तीन घंटे तक हर तरफ चीख-पुकार और भगदड़
औराई के नरथुआं स्थित दुर्गा पंडाल में भीषण आग से तीन घंटे तक चीख-पुकार और भगदड़ की स्थिति बनी रही। पंडाल से लेकर सीएचसी और निजी अस्पताल तक हर कोई भाग दौड़ लगाता रहा। झुलसे बच्चों और महिलाओं की स्थिति भीषण अग्निकांड की भयावहता को दर्शा रही थी।