फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Atishi: यूपी के इस जिले की बहू हैं आतिशी... समाज कार्य से जुड़े हैं पति; 2006 में धूमधाम से हुई थी शादी

Wed, 18 Sep 2024 09:24 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 10
Atishi - फोटो : अमर उजाला
आतिशी का बनारस और पूर्वांचल से गहरा नाता है। वह काशी की बहू हैं। मूलरूप से मिर्जापुर के मझवां ब्लॉक के अनंतपुर गांव के रहने वाले उनके पति का पूरा परिवार लंबे समय से वाराणसी के लंका क्षेत्र में निवास करता है। पति प्रवीण सिंह समाज सेवा से जुड़े हैं। उन्होंने आईआईटी दिल्ली से इंजीनियरिंग और आईआईएम अहमदाबाद से मैनेजमेंट की डिग्री हासिल करने के बाद सोशल वर्क की राह पकड़ी। 
विज्ञापन

2 of 10
Atishi - फोटो : ANI
आतिशी और प्रवीण की शादी 2006 में बनारस में धूमधाम से हुई थी। दिल्ली की सक्रिय राजनीति में आने से पूर्व तक काशी उनका स्थायी ठिकाना हुआ करता था। प्रवीण बनारस के पढ़े-लिखे, बौद्धिक और प्रतिष्ठित परिवार से ताल्लुक रखते हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 10
Atishi - फोटो : ANI
गांवों के विकास के लिए मिलकर काम करने की वैचारिक समानता के कारण दोनों करीब आए। आतिशी सेंट स्टीफेंस कॉलेज से पढ़ीं, फिर ऑक्सफोर्ड गईं। सामाजिक कार्यों के दौरान प्रवीण से उनकी मुलाकात हुई और कुछ समय बाद दोनों ने शादी कर ली। 

 

4 of 10
Atishi - फोटो : ANI
आतिशी अपने पति के साथ मिलकर सामाजिक कार्यों में काफी सक्रिय रहीं। दोनों लोगों ने सामाजिक कार्यों के साथ ग्रामीण अंचल के उत्थान, कृषि विकास और सामाजिक स्तर को ऊंचा उठाने के मकसद से मिलकर काम किया। 

 
विज्ञापन

5 of 10
Atishi - फोटो : Insta/atishi
आईआईटी और आईआईएम जैसे उच्च शिक्षण संस्थानों से शिक्षा हासिल करने के बाद समाज कार्य में जुटे आतिशी के पति प्रवीण ने खुद को पूरी तरह इसी में समर्पित कर दिया है।
विज्ञापन

6 of 10
आतिशी - फोटो : X/AAP
दिल्ली का एक ही मुख्यमंत्री है नाम है केजरीवाल : आतिशी
आम आदमी पार्टी की विधायक दल की नेता चुने जाने के बाद आतिशी ने इसे दुख की घड़ी बताया है। साथ ही मुख्यमंत्री बनाने पर आप के राष्ट्रीय संयोजक का आभार भी जताया। उन्होंने कहा कि दिल्ली का एक ही मुख्यमंत्री है और उनका नाम अरविंद केजरीवाल है। पिछले दो साल से भाजपा ने उनको परेशान करने व उनके खिलाफ षड्यंत्र रचने में कोई कसर नहीं छोड़ी। 

 
विज्ञापन

7 of 10
अनशन पर बैठीं आतिशी - फोटो : x/Atishi
भाजपा ने भ्रष्टाचार के झूठे आरोप लगाकर केस किया। उनको छह महीने तक जेल में रखा। आतिशी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद भी केजरीवाल ने इस्तीफा देकर जनता की अदालत में जाने का फैसला किया।

8 of 10
आतिशी - फोटो : सोशल मीडिया
साथ ही कहा कि जब दिल्ली की जनता कहेगी कि वह ईमानदार हैं, तभी मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठेंगे। उनके इस्तीफे से हर कोई दुखी है। दिल्ली वाले जल्द उन्हें दोबारा मुख्यमंत्री देखना चाहते हैं।

 

9 of 10
आतिशी - फोटो : एएनआई
आतिशी ने कहा कि मैं खुश हूं कि अरविंद केजरीवाल ने मुझ पर इतना भरोसा किया, लेकिन आज जितना सुख मेरे मन में है, उससे ज्यादा मन में दुख भी है। आतिशी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने केवल अरविंद केजरीवाल को जमानत नहीं दी, बल्कि कोर्ट ने केंद्र की भाजपा सरकार और उसकी एजेंसियों के मुंह पर तमाचा मारा है। 

 
विज्ञापन

10 of 10
आतिशी - फोटो : भूपिंदर सिंह
आतिशी ने कहा कि लोगों को पता है कि केजरीवाल मुख्यमंत्री नहीं रहे तो फ्री बिजली मिलनी बंद हो जाएगी, सरकारी स्कूल बदहाल हो जाएंगे, सरकारी अस्पतालों में अच्छा इलाज और मुफ्त दवाएं, मोहल्ला क्लीनिक, महिलाओं की फ्री बस यात्रा और बुजुर्गों की मुफ्त तीर्थ यात्रा बंद हो जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें