कार के उड़े परखच्चे
- फोटो : अमर उजाला
कंस्ट्रक्शन का काम करते थे अखिलेश कुमार
पोस्टमॉर्टम हाउस पर पहुंचे बिहार के औरंगाबाद निवासी उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि हादसे के शिकार हुए अखिलेश कुमार सिंह उनके साले थे। अखिलेश के परिवार में पत्नी प्रियंका सिंह, बेटा रुद्र प्रताप सिंह (9) और शौर्य प्रताप सिंह (7) है। अभी परिवार में किसी को नहीं पता है कि अखिलेश अब इस दुनिया में नहीं रहे।