फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उफनाए नाले में छह लोग बहे: आंखों के सामने बार-बार नाच रहा खौफनाक मंजर, हादसे में बचने वाले शख्स की कहानी

Sat, 18 Mar 2023 08:18 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
विज्ञापन
1 of 9
सोनभद्र: उफनाए नाले में बहने से पांच की मौत. एक लापता - फोटो : अमर उजाला
यूपी के सोनभद्र जिले के रामपुर बरकोनिया गढ़वान गांव में बीती रात हुए हादसे में किसी तरह से अपनी जान बचाने वाले दो लोगों ने आपबीती बयां की है। उफनाए नाले में पांच लोगों की मौत और एक लापता ने हर किसी को झकझोर दिया है। इस हादसे ने रमेश अगरिया की तो मानो दुनिया ही उजाड़ दी। उसकी पत्नी, पुत्री और भांजे की मौत हो गई है, जबकि मां लापता है। हादसे में रमेश खुद भी जख्मी हुआ है। अपनी आंखों के सामने पत्नी, बेटी और मां को नाले में बहता देखने वाला रमेश बदहवास है। घटना के प्रत्यक्षदर्शी रहे रमेश ने बताया कि दिन में मौसम साफ था।

घर का चूल्हा जलाने और पेट भरने के लिए लकड़ी बीनने वह जंगल में गया था। उसके साथ पत्नी रीना, मां संतरा, बेटी राजमति और भांजा विमलेश भी थे। सोचा था कि सब लोग मिलकर लकड़ी लाएंगे तो उसे बेचकर अच्छा पैसा भी मिलेगा, जिससे दो-तीन वक्त के भोजन का इंतजाम हो जाएगा। क्या पता था कि उसकी दुनिया ही उजड़ जाएगी। 


विज्ञापन

2 of 9
सोनभद्र: उफनाए नाले में बहने से पांच की मौत. एक लापता - फोटो : अमर उजाला
रमेश ने बताया कि अचानक बारिश के साथ अचानक बड़े ओले गिरने लगे। ओलों से बचने के लिए हम सभी पैना पानी नाले में एक चट्टान के नीचे छिप गए। नाले में बस नाम मात्र का ही पानी था। रफ्तार के साथ पहाड़ों का पानी आने से एकाएक नाला उफनाने लगा। जब तक हम लोग कुछ समझ पाते तब तक बहाव में बहने लगे थे।
ये भी पढ़ें: सोनभद्र में बड़ा हादसा: बारिश के बाद नाले के तेज बहाव में मां-बेटी समेत छह बहे, पांच का शव मिला
 
विज्ञापन

3 of 9
सोनभद्र: उफनाए नाले में बहने से पांच की मौत. एक लापता - फोटो : अमर उजाला
हमने आवाज भी लगाई लेकिन कोई कुछ कहने-सुनने की स्थिति में नहीं था। हम भी बहाव में बहने लगे थे। एक पेड़ को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन हाथ में नहीं आया। तीसरे पेड़ की जड़ में फंसने से हम बच पाए। इसके बाद संभले तो देखा कोई भी पास नहीं था। 

4 of 9
सोनभद्र: उफनाए नाले में बहने से पांच की मौत. एक लापता - फोटो : अमर उजाला
वहीं रमेश के साथ जंगल में गए मंगरू (35) ने भी हादसे की कहानी बयां करते हुए कहा कि पानी में बहते हुए एक पेड़ के मोटे जड़ को पकड़ने से बच सका। मेरी तो सुध-बुध ही चली गई थी। कुछ समझ ही नहीं आया कि यह क्या हो गया। रमेश की आवाज सुनी तब कुछ हरकत हुई। हम लोगों ने देखा तो हमारे साथ गए अन्य किसी का पता नहीं चल पाया था।
विज्ञापन

5 of 9
हादसे का शिकार रमेश और उसका परिवार - फोटो : अमर उजाला
रमेश की तीन संतानें हैं। इसमें सबसे बड़ी बेटी 14 वर्ष की है, जबकि दूसरे नंबर पर राजमति 11 और सबसे छोटा बेटा आठ वर्ष का है। हादसे की खबर पाकर अन्य दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था। मां, बहन, दादी और फुफेरे भाई को याद कर दोनों बच्चे बिलख रहे थे। बड़ी बहन छोटे भाई को संभालने में लगी थी।
विज्ञापन

6 of 9
हादसे में बचने वाला शख्स रमेश - फोटो : अमर उजाला
घटना में रमेश के पैरों में गहरे जख्म आए हैं। चल फिर पाने में अक्षम होने के कारण वह शव मिलने की जानकारी के बाद भी मौके पर नहीं जा सका। उसके अन्य रिश्तेदार शव लाने गए थे।
विज्ञापन

7 of 9
सोनभद्र: उफनाए नाले में बहने से पांच की मौत, एक लापता - फोटो : अमर उजाला
कोन थाना क्षेत्र के चकरिया गांव के पास स्थित बैतरा नाले से शनिवार को एक-एक कर पांच शव बरामद हुए। नाले के पानी के साथ पहाड़ी से नीचे गिरने के कारण शरीर क्षत-विक्षत हो गए थे। 

8 of 9
सोनभद्र: उफनाए नाले में बहने से पांच की मौत, एक लापता - फोटो : अमर उजाला
शवों को निकालने के बाद पंचनामा के लिए एक साथ रखा गया तो उसे देख लोगों की रूह कांप गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद शवों का पंचनामा कर कब्जे में लिया। उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ और पुलिस के अधिकारी जमे रहे।
विज्ञापन

9 of 9
घटना की सूचना पाकर पहुंचे एएसपी मुख्यालय कालू सिंह, - फोटो : अमर उजाला
घटना की सूचना पाकर एएसपी मुख्यालय कालू सिंह, सीओ ओबरा डॉ. चारु द्विवेदी, कोन व रामपुर बरकोनिया एसओ फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। एएसपी ने बताया कि लापता महिला की तलाश की जा रही है। अन्य शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पहाड़ी नाले में अचानक तेज पानी आने के कारण यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें